1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. ठाणे में बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 13 साल की बच्ची की मौत, हादसे के बाद खाली कराई गई इमारत

ठाणे में बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 13 साल की बच्ची की मौत, हादसे के बाद खाली कराई गई इमारत

 Written By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 28, 2026 08:10 am IST,  Updated : Jul 28, 2026 08:21 am IST

ठाणे में बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 13 साल की एक बच्ची की मौत हो गई है। हादसे के बाद पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है।

बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 13 साल की बच्ची की।- India TV Hindi
बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 13 साल की बच्ची की। Image Source : REPORTER INPUT

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में एक दर्दनाक हादसे में 13 साल की बच्ची की मौत हो गई। यहां मुंब्रा इलाके में एक बिल्डिंग की गैलरी का स्लैब गिरने से मलबे में छह लोग दब गए। हादसे के बाद मौके पर चींख-पुकार मच गई। आनन-फानन में मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें अस्पताल भेजा गया। इसमें 13 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं हादसे के बाद पूरी बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। यह इमारत 38 साल पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है।

मलबे में छह लोग दबे

ठाणे के मुंब्रा अमृतनगर इलाके में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां जनता बेकरी के पास दर्गा गली स्थित करीब 38 साल पुरानी फैय्याज अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल की गैलरी का स्लैब अचानक पहली मंजिल पर गिर गया। हादसे के दौरान 6 लोग मलबे में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, TDRF और मुंब्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे में फंसे सभी छह लोगों को बाहर निकाला गया। इनमें पांच लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि 13 वर्षीय आस्मा कादर शेख गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल आस्मा को तत्काल इलाज के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल, कलवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

38 साल पुरानी थी इमारत

प्रशासन के मुताबिक, फैय्याज अपार्टमेंट ग्राउंड प्लस चार मंजिला और करीब 38 साल पुरानी इमारत है, जिसे C2B श्रेणी में रखा गया है। हादसे के बाद सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पूरी इमारत को खाली करा दिया है। इमारत में रहने वाले करीब 70 से 80 निवासियों को एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से ठाणे महानगरपालिका के स्कूल नंबर 78 और 123 में स्थानांतरित करने का काम शुरू किया गया है। घटनास्थल पर दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, TDRF, मुंब्रा पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन की निगरानी में घटनास्थल पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। (इनपुट- सय्यद नकी हसन) 

यह भी पढ़ें-

दिल्ली-NCR से लेकर पहाड़ों तक भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।