1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब सोनम कपूर को मिला संजय दत्त की बायोपिक में काम करने का मौका

जब सोनम कपूर को मिला संजय दत्त की बायोपिक में काम करने का मौका

सोनम कपूर जल्द ही फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित हैं। सोनम ने बताया कि वह...

sonam- India TV Hindi
sonam

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही फिल्मकार राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म संजय दत्त के जीवन पर आधारित हैं। सोनम ने बताया कि वह अभिनेता संजय दत्त की आगामी बायोपिक में फिल्मकार राजकुमार हिरानी के साथ काम करने का मौका मिलने पर कूद पड़ी थीं। कहा जा रहा है कि इस बायोपिक में 'नीरजा' अभिनेत्री संजय दत्त की प्रेमिका के रूप में दिखेंगी।

अपने किरदार के बारे में पूछे जाने पर सोनम ने कहा, "दुर्भाग्य से मैं नहीं बता सकती। लेकिन, मैं राजू हिरानी की बड़ी प्रशंसक हूं। मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं। मौका मिलने पर मैं कूद पड़ी। मेरा हाल यह था कि कुछ भी करना हो, बताओ क्या करना है। हुमा कुरैशी संग पहली बार काम करने पर बोले भाई साकिब सलीम

इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर को संजय दत्त का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। हाल ही में उनके लुक की भी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई है। जिसे देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। इसमें रणबीर और सोनम के अलावा अनुष्का शर्मा, परेश रावल, मनीषा कोइराला, करिश्मा तन्ना, विक्की कौशल, दीया मिर्जा और जिम सार्भ जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म का दिसंबर में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News