1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कान्स में भारत का प्रतिनिधित्व दिखाना चाहती थीं सोनम कपूर

कान्स में भारत का प्रतिनिधित्व दिखाना चाहती थीं सोनम कपूर

69वें कान फिल्म महोत्सव में सोनम कपूर ने अपने दिलकश और फैशन के अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

sonam- India TV Hindi
sonam

नई दिल्ली: 69वें कान फिल्म महोत्सव में सोनम कपूर ने अपने दिलकश और फैशन के अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। सोनम को बॉलीवुड में भी उनके अनोखे स्टाइल सेंस के लिए पहचाना जाना जाता है। हाल ही में सोनम ने कहा है कि वह पश्चिमी और भारतीय शैली को मिलाकर बनाई पोशाक पहनकर बहुत खुश थीं। फिल्म ‘नीरजा’ की अभिनेत्री राल्फ एंड रूसो गाउन पहन कर कान के रेड कार्पेट पर चली थीं। इस गाउन के साथ उन्होंने बड़े झुमके भी पहने थे।

इसे भी पढ़े:- OMG! सोनम कपूर ने ऐश्वर्या के बारे में यह क्या कह दिया

Cannes 2016: फिर चला सोनम की दिलकश अदाओं का जादू

सोनम ने कहा, “मैंने कान समारोह में हमेशा अपने परिधानों में भारतीय तत्व को शामिल करने की कोशिश की है क्योंकि यह एक अंतरर्राष्ट्रीय मंच है। यह वर्ष भी अलग नहीं था। मैं विदेश में अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहती थी।“

जब अभिनेत्री से यह पूछा गया कि वह समारोह में पहने जाने वाले अधिकतर परिधानों के लिए एक ही डिजाइनर की मदद क्यों लेती है, तो उन्होंने कहा, “माइकल रूसो और तमारा राल्फ मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। मैं भारत से प्रेरित कुछ करना चाहती थी और वे भारत से और मुझसे प्यार करते हैं। इसलिए मैंने झुमके और एक साड़ी-गाउन पहना था जो कि मेरे ख्याल से असाधारण था।“

हाल ही में एक फैशन पुरस्कार समारोह में बेस्ट स्टाइल आइकन ट्रॉफी जीतने वाली सोनम ने कहा कि वह टैग को बहुत अधिक गंभीरता से नहीं लेती हैं। कान में सोनम द्वारा पहने गए परिधान की कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर आलोचना भी की थी जिसे लेकर सोनम ने कहा, “वे सिर्फ एक या दो लोग थे लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरा सबसे अच्छा लुक था। मैं किसी भी चीज को व्यक्तिगत रूप से लेने में विश्वास नहीं करती। मैं खुद के लिए तैयार होती हूं और मैं अच्छा महसूस करती हूं।“

Latest Bollywood News