1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! सोनम कपूर ने ऐश्वर्या के बारे में यह क्या कह दिया

OMG! सोनम कपूर ने ऐश्वर्या के बारे में यह क्या कह दिया

 Published : May 25, 2016 05:16 pm IST,  Updated : May 25, 2016 05:16 pm IST

बॉलीवुड अदाकार सोनम कपूर ने हाल ही में पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के बारे कुछ ऐसा कह दिया है कि उनके इस बयान ने सभी को चौंका दिया है।

aish- India TV Hindi
aish

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले दिनों कान्स फिल्म महोत्सव में अपनी बोल्ड पर्पल लिपस्टिक के कारण काफी चर्चा में आई थी। उनके इस लुक को लेकर कुछ लोगों ने उनकी सराहना की तो कई लोगों ने इसकी आलोचना भी। लेकिन सोनम कपूर ने तो इस बार चौंकाने वाला बयान दे दिया है। पर्पल लिपस्टिक लगाने पर जहां एक तरफ पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कह सकती हैं कि कान फिल्म समारोह के दौरान उन्होंने पर्पल लिपस्टिक अपने कॉस्मैटिक ब्रांड के कहने पर लगाई थी वहीं दूसरी तरफ सोनम कपूर का मानना है कि ऐश ने यह रंग इसलिए चुना क्योंकि वह चर्चा में आना चाहती थीं।

इसे भी पढ़े:- Cannes 2016: फिर चला सोनम की दिलकश अदाओं का जादू

पिंक ड्रेस से ऐश की खूबसूरती को लगे चार चांद, तो इस बात से उड़ा मजाक

ऐश्वर्या की बैंगनी लिपस्टिक पर पति अभिषेक ने कही ये बात

इस साल कान समारोह में अपने 15 साल पूरे कर चुकीं ऐश्वर्या ने फिल्म ‘सरबजीत’ की स्क्रीनिंग के दौरान अपने होठों पर लगी पर्पल लिपिस्टिक से सभी को हैरान कर दिया था। जब सोनम से पूछा गया कि उन्हें ऐश्वर्या राय के पर्पल होठों और उसकी आलोचना के बारे में क्या लगता है तो उन्होंने कहा कि ऐश्वर्या को अपने आप को मिली तवज्जो से खुश होना चाहिए।

सोनम ने कहा, “फैशन और मेकअप का पूरा विचार इस बात को लेकर है कि लोग उस पर चर्चा करें और मुझे लगता है कि वह चर्चा में आना चाहती थीं। वह जो चाहती थीं, उन्हें इससे वह मिल गया और मुझे लगता है यह बढि़या है।“

ऐश्वर्या के इस लुक को लेकर पति अभिषेक बच्चन ने भी उनकी तारीफ की थी। उन्होंने कुछ वक्त पहले कहा था कि वह इसमें बेहद खूबसूरत दिख रही थीं जो वह हमेशा ही लगती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन