1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पिंक ड्रेस से ऐश की खूबसूरती को लगे चार चांद, तो इस बात से उड़ा मजाक

पिंक ड्रेस से ऐश की खूबसूरती को लगे चार चांद, तो इस बात से उड़ा मजाक

 Published : May 16, 2016 03:24 pm IST,  Updated : May 16, 2016 03:24 pm IST

ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों 69वें कान्स फिल्म समारोह में अपनी आदाओं का जादू चला रही हैं। रेड कार्पेट पर उतरते ही सभी की नजरें ऐश पर टिकीं रह जाती हैं।

aish- India TV Hindi
aish

कान्स: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों 69वें कान्स फिल्म समारोह में अपनी आदाओं का जादू चला रही हैं। रेड कार्पेट पर उतरते ही सभी की नजरें ऐश पर टिकीं रह जाती हैं। उनकी खूबसूरती के सामने वहां मौजूद लोगों को और कोई नजर ही नहीं आता। लेकिन जहां एक तरफ उनकी ड्रेस की यहां तारीफें हो रही हैं वहीं उनके उनके मेकअप का मजाक भी बनाया जा रहा है। जी हां इस समारोह में उनकी बोल्ड पर्पल लिपस्टिक को लेकर काफी हंसी उड़ाई जा रही है।

इसे भी पढ़े:- Cannes 2016: रेड कार्पेट पर फिर दिखा ऐश्वर्या का जादू

कान्स फिल्म समारोह में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी आगामी फिल्म 'सरबजीत' की स्क्रीनिंग के मौके पर रेड कार्पेट पर होठों पर बैंगनी कलर की लिपस्टिक लगाए हुई नजर आईं। ऐश्वर्या डिजाइनर रामी कदी के हल्के गुलाबी रंग के डिजाइनर परिधान में बेहद आकर्षक नजर आ रही थीं।

ऐश्वर्या समारोह में कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अभिनेत्री रविवार को कान्स फिल्म समारोह में अपनी आगामी फिल्म 'सरबजीत' की स्क्रीनिंग के मौके पर मौजूद थीं। उनके साथ फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार, अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और निर्माता जैकी भगनानी भी थे।

'सरबजीत' भारतीय किसान सरबजीत सिंह के जीवन पर आधारित है। उन्हें पाकिस्तान में जासूसी और आतंकवाद का आरोपी ठहराया गया था। अप्रैल 2013 में लाहौर की एक जेल में अन्य कैदियों ने उन पर हमला कर उन्हें मार डाला था।

फिल्म में रणदीप हुड्डा, सरबजीत सिंह के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म सरबजीत की बहन दलबीर कौर के नजरिए से दिखाई गई है। दलबीर कौर का किरदार ऐश्वर्य ने निभाया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन