1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वैभव सूर्यवंशी दो ही मैच बाद होंगे बाहर या संजू सैमसन पर गिरेगी गाज, न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने की तैयारी

वैभव सूर्यवंशी दो ही मैच बाद होंगे बाहर या संजू सैमसन पर गिरेगी गाज, न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने की तैयारी

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Oct 28, 2026 11:14 am IST,  Updated : Oct 28, 2026 11:14 am IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी टी20 सीरीज के दो और मैच बाकी हैं। इसमें ईशान किशन की वापसी हो सकती है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किसी एक को बाहर ​बैठना पड़ सकता है।

Vaibhav Sooryavanshi- India TV Hindi
वैभव सूर्यवंशी Image Source : AP

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के पहले तीन मैच टीम इंडिया जीत चुकी है। इसके साथ ही सीरीज भी जीत ली गई है। अभी दो मैच बाकी हैं। टीम इंडिया का मिशन अभी थमने नहीं जा रहा है। उसकी कोशिश होगी कि न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ किया जाए। इस बीच अगले मैच में जब टीम उतरेगी तो वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन में से किसी एक को बाहर ​बैठना पड़ सकता है। उम्मीद है कि ईशान किशन की वापसी हो जाएगी। 

न्यूजीलैंड में दो मैच खेलकर वैभव बना चुके हैं 49 रन

वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान अभी दो ही मैच खेलने का मौका मिला है। सीरीज के दूसरे मैच से पहले ईशान किशन चोटिल हो गए और उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर होना पड़ा। इसीलिए वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला, लेकिन वे तीन नंबर पर खेलने आए और केवल चार रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद सीरीज के तीसरा मैच भी ईशान ने मिस किया। इस बार भी वैभव को मौका मिला, लेकिन इस दफा वे ओपनिंग के लिए आए और ताबड़तोड़ बैटिंग कतरे हुए नजर आए। 

वैभव ने केवल 19 बॉल पर बना ​दिए 45 रन, संजू से बने 18 ही रन

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने केवल 19 बॉल का सामना कर 45 रन बना दिए। उनके बल्ले से चार चौके और इतने ही छक्के आए। उम्मीद की जा रही ​थी कि वैभव एक बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन इसमें वे नाकाम रहे, लेकिन जितनी देर तक वे क्रीज पर रहे विस्फोटक बल्लेबाजी जारी रही। वहीं इस मैच में संजू सैमसन नंबर तीन पर आए, और केवल 18 ही रन बनाकर आउट हो गए। 

ईशान किशन की अगले मैच में हो सकती है वापसी

अब उम्मीद है कि ईशान किशन की वापसी हो जाएगी। वैसे अभी तक बीसीसीआई ने ईशान किशन को लेकर कोई अपडेट तो नहीं दिया है, लेकिन अभी मैच में दो दिन हैं, तब तक ईशान को पूरी तरह से फिट हो जाना चाहिए। अगर वे फिट होंगे तो बिना किसी रुकावट के प्लेइंग इलेवन में आ जाएंगे। वैसे भी अभी ईशान किशन दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं। 

श्रेयस अय्यर को चौथे मैच से पहले लेना होगा अहम फैसला

अब जब सीरीज के चौथे मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर उतरेंगे तो उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि ईशान किशन की जगह किसे बाहर किया जाए। हालांकि ये फैसला उनके लिए आसान नहीं होगा। संजू सैमसन का बल्ला पिछले मैच में भले ही ना चला हो, लेकिन वे ​इससे पहले अच्छी बल्लेबाजी करते आए हैं। कुल मिलाकर कप्तान श्रेयस के ​लिए ये सिरदर्द तो है, लेकिन ये एक अच्छा ही है कि खिलाड़ी ऐसा खेल दिखा रहे हैं, जिससे उसे बाहर करने से पहले हजार बार सोचा जाए। 

यह भी पढ़ें 

आईसीसी रैंकिंग में टीम इंडिया को फायदा, तीन मैच जीतकर नंबर वन के करीब पहुंचा भारत

वनडे मैच में 19वें ओवर में ही हारी पाकिस्तानी टीम, फिर भी खेलेगी फाइनल मुकाबला

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।