1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या की बैंगनी लिपस्टिक पर पति अभिषेक ने कही ये बात

ऐश्वर्या की बैंगनी लिपस्टिक पर पति अभिषेक ने कही ये बात

 Published : May 18, 2016 07:27 pm IST,  Updated : May 18, 2016 07:34 pm IST

69वें कान्स फिल्म समारोह में ऐश्वर्या की बोल्ड पर्पल लिपस्टिक ने सभी का ध्यान अपनी ओल खींचा अब पति अभिषेक ने भी इस पर प्रतिक्रिया जताई है।

aish- India TV Hindi
aish

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने 69वें कान्स फिल्म समारोह में अपनी अदाओं से सभी को दीवाना बना दिया। ऐश ने हर दिन अपने जलवों से खूब सुर्खियां बटोरी। इस समारोह में खासकर उनकी बोल्ड पर्पल लिपस्टिक ने सभी को ध्यान अपनी ओर खीचा। कुछ लोगों ने इसकी आलोचना की तो किसी ने इनकी तारीफों के पुल बांध दिए। लेकिन हाल ही में अभिषेक बच्चन ने भी ऐश के बोल्ड पर्पल लिपस्टिक लुक पर अपनी प्रतिक्रिया जताई है। दरअसल ऐश्वर्या राय एक मौके पर रेड कार्पेट पर होठों पर बैंगनी लिपस्टिक लगाए उतरी थीं।

इसे भी पढ़े:- Cannes 2016: पर्पल लिपस्टिक के बाद अब कौन सा धमाका करेंगी ऐश

उनके इस लुक को उनके प्रशंसकों और फैशन जगत की हस्तियों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। लेकिन, ऐश्वर्या के पति अभिषेक को वह इस अंदाज में 'बेहद शानदार' लगीं। ऐश्वर्या के बैंगनी होंठ के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि वह शानदार लग रही थीं..हमेशा लगती हैं।"

होठों पर बैंगनी लिपस्टिक लगाए रेड कार्पेट पर उतरीं ऐश्वर्या काफी अलग नजर आईं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके इस लुक का खूब मजाक भी उड़ाया गया। ऐश्वर्या 15वीं बार कान्स फिल्म समारोह में शरीक हुई थीं, जहां उनकी फिल्म 'सरबजीत' की स्क्रीनिंग हुई थी।

फिलहाल ऐश्वर्या कान्स से वापस आ चुकी हैं और इन दिनों वह ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी अपनी आगामी फिल्म 'सरबजीत' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ रणदीप हुड्डा और रिचा चड्ढ़ा भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म भारतीय किसान सरबजीत सिंह की जीवन पर आधारित है। फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन