1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सोनम कपूर ने बताया नेशनल अवार्ड करता है उन्हें इस चीज के लिए प्रोत्साहित

सोनम कपूर ने बताया नेशनल अवार्ड करता है उन्हें इस चीज के लिए प्रोत्साहित

नेशनल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना उसके करियर की सबसे चीज होती है। कई बॉलीवुड हस्तियों को भी इस अवार्ड से नवाजा जा चुका है। कुछ समय पहले अभिनेत्री सोनम कपूर भी अपनी सुपरहिट फिल्म 'नीरजा' के लिए यह स्पेशल मेंशन प्राप्त कर चुकी हैं। उनका कहना है कि..

sonam- India TV Hindi
sonam

नई दिल्ली: किसी भी हस्ती के लिए नेशनल पुरस्कार से सम्मानित किया जाना उसके करियर की सबसे चीज होती है। कई बॉलीवुड हस्तियों को भी इस अवार्ड से नवाजा जा चुका है। कुछ समय पहले अभिनेत्री सोनम कपूर भी अपनी सुपरहिट फिल्म 'नीरजा' के लिए यह स्पेशल मेंशन प्राप्त कर चुकी हैं। उनका कहना है कि यह सम्मान उन्हें विषय आधारित फिल्मों पर काम करने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। सोनम ने एक इंटरव्यू के द्वारा यह पूछे जाने पर कि यह सम्मान मिलने पर कैसा महसूस हो रहा है? उन्होंने कहा, "अद्भुत महसूस हो रहा है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।"

यह पूछे जाने पर कि राष्ट्रीय पुरस्कार ने उनके लिए विषय आधारित फिल्मों के रास्ते खोल दिए हैं? इस पर सोनम ने कहा, "मुझे लगता है, मैं कुछ सालों से विषय आधारित फिल्मों पर काम कर रही हूं, लेकिन जाहिर है कि राष्ट्रीय पुरस्कार से हौसला बढ़ा है।" सोनम ने कहा कि यह उनके लिए बहुत जरूरी है। वह बुधवार को राजधानी में यह पुरस्कार हासिल करेंगी। तो इसलिए ‘बाहुबली’ के राणा दग्गुबाती ने उठाया था ये मुद्दा

सोनम अपने पिता और अभिनेता अनिल कपूर और मां सुनीता के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगी। उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता साथ आ रहे हैं। मुझे लगता है कि वे ज्यादा उत्साहित हैं और मैं राम (निर्देशन राम माधवानी) के लिए अधिक उत्साहित हूं, क्योंकि राम चाहते हैं कि मुझे यह पुरस्कार मिले और माता-पिता को मुझ पर गर्व हो।"

Latest Bollywood News