1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए ‘बाहुबली’ के राणा दग्गुबाती ने उठाया था एक आंख में रोशनी न होने का मुद्दा

तो इसलिए ‘बाहुबली’ के राणा दग्गुबाती ने उठाया था एक आंख में रोशनी न होने का मुद्दा

 Published : May 02, 2017 11:12 am IST,  Updated : May 02, 2017 11:12 am IST

‘बाहुबली 2’ में भल्लालदेव की भूमिका निभाते हुए नजर आ चुके अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कुछ समय पहले ही अपनी एक आंख में रोशनी न होने की बात से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी एक आंख की रोशनी बाधित थी लेकिन...

rana daggubati- India TV Hindi
rana daggubati

नई दिल्ली: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली 2 में भल्लालदेव की भूमिका निभाते हुए नजर आ चुके अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कुछ समय पहले ही अपनी एक आंख में रोशनी न होने की बात से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी एक आंख की रोशनी बाधित थी लेकिन उहोंने कभी खुद पर इसका असर नहीं पड़ने दिया। उन्होंने बताया कि बरसों पहले उन्होंने एक आंख का प्रतिरोपण कराया था और इस बात का खुलासा एक चैट शो में किया, जिसका वीडियो अब वायरल हो गया है।

दग्गुबाती ने बताया, “कार्यक्रम में एक बच्चा था जिसकी मां की आंखों की रोशनी ट्यूमर के चलते चली गई थी। मैंने उन्हें प्रेरित करने के लिए अपनी आंखों के बारे में बताया। मैंने यह काफी समय पहले कहा और मैं कभी नहीं जानता था कि अब सामने आएगा।“ अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कभी इसे समस्या के तौर पर नहीं देखा। OMG! ‘बाहुबली’ के राणा दग्गुबाती को एक आंख से नहीं देता दिखाई

उन्होंने बताया, “बरसों पहले मैंने प्रतिरोपण कराया था। बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं। देखा जाए तो यह एक तरह की विकलांगता है। यदि मैंने एक आंख बंद कर ली तो मैं दूसरी आंख से नहीं देख सकता। लेकिन उन चीजों में एक है जिस बारे में मैं ज्यादा नहीं सोचता। किसी को आगे बढ़ने के लिए मजबूत होने की जरूरत है।“ ‘बाहुबली 2’ में युद्ध के अब तक के कुछ सबसे शानदार दृश्य हैं जो अब तक किसी भारतीय फिल्म में नहीं दिखे हैं और राणा ने कहा कि इन दृश्यों को फिल्माने के दौरान वे लोग अक्सर लक्ष्य के गायब होने के बारे में मजाक करते थे। उन्होंने बताया, “मेरा ज्यादातर सेट पर, यह एक मजाक होता था। जैसे कि प्रभास हमेशा पूछा करते थे कि क्या एक्शन का क्रम शुरू होने से पहले मैं निशाना देख पाऊंगा।“

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन