1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 2 अगस्त से सतर्क रहें ये 3 राशियां, राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां

2 अगस्त से सतर्क रहें ये 3 राशियां, राहु के धनिष्ठा नक्षत्र में गोचर से बढ़ सकती हैं परेशानियां

 Published : Jul 28, 2026 10:57 am IST,  Updated : Jul 28, 2026 11:00 am IST

राहु 2 अगस्त 2026 को मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में प्रवेश कर जायेगा। ज्योतिष अनुसार इस नक्षत्र में राहु का गोचर कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ा सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

rahu gochar- India TV Hindi
2 अगस्त से सतर्क रहें ये 3 राशियां Image Source : INDIA TV

राहु का नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिष अनुसार काफी अहम माना जा रहा है। 2 अगस्त 2026 को राहु जैसे ही धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, वैसे ही 3 राशियों का मुश्किल दौर शुरू हो जाएगा। इन राशियों को करियर से लेकर स्वास्थ्य मामलों तक में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर हो सकती है और कार्यक्षेत्र में विवादों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए ये गोचर टेंशन बढ़ाने का काम करेगा।

राहु के नक्षत्र गोचर से इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

1. वृषभ राशि - वृषभ राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र गोचर थोड़ा तनावपूर्ण साबित हो सकता है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। निवेश से जुड़े कोई भी फैसले सोच-समझकर लें। नए काम की शुरुआत से बचें। 

2. कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र गोचर मुश्किल साबित होगा। दांपत्य जीवन में बार-बार टकराव की स्थिति पैदा होगी। लव लाइफ में किसी गलतफहमी के कारण तनाव बढ़ सकता है। साझेदारी के कार्यों में धोखा मिल सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें नहीं तो नुकसान हो सकता है। क्रोध में आकर कोई बड़ा फैसला लेने से बचें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर भी लापरवाही न करें। बेफिजूल की यात्राओं से बचें।

3. कुंभ राशि (Aquarius) - कुंभ राशि वालों के लिए राहु का नक्षत्र गोचर मानसिक तनाव बढ़ाने वाला साबित होगा। आर्थिक पक्ष कमजोर हो सकता है। जल्दबाजी में किए गए कार्यों में नुकसान हो सकता है। अचानक से खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान अनिद्रा की समस्या हो सकती है। कानूनी मामलों से खुद को दूर रखें। किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा करने से बचें।

राहु के अशुभ प्रभाव से बचने के उपाय

  • राहु के अशुभ प्रभाव से बचना चाहते हैं तो नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। 
  • सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल और काले तिल अर्पित करें। 
  • ॐ रां राहवे नमः' का नियमित 108 बार जप करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

हरियाली अमावस्या पर लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, बड़ा धन लाभ होने के योग!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।