Redmi Note 17 जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। रेडमी के इस अपकमिंग फोन की लॉन्च डेट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amaozn पर रिवील हो गई है। Xiaomi के सब ब्रांड ने इस मिड बजट फोन को हाल ही में चीनी मार्केट में लॉन्च किया था। इस फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी और AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन के ये दोनों फीचर्स भी कंफर्म हुए हैं।
6 अगस्त को होगा लॉन्च
Redmi Note 17 से पहले Poco भी अपने 8000mAh बैटरी वाले फोन को लॉन्च करने वाला है। इस फोन की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। इसे चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 का रीब्रांड मॉडल कहा जा रहा है। यह फोन भारत में 4 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi Note 17 को भारत में 6 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
रेडमी का यह 8000mAh बैटरी वाला फोन ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। इस फोन को अमेजन के अलावा कंपनी के आधिकारिक स्टोर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इस फोन को 'mAhster Edition' के नाम से टीज किया है। फोन का लुक और डिजाइन चीन में लॉन्च हुए मॉडल की तरह ही दिख रहा है।
Redmi Note 17 को चीनी मार्केट में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट के साथ लॉन्च किया है। वहीं, Poco M8 Power को भारत में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। रेडमी का यह स्मार्टफोन भारत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है।
मिलेंगे ये फीचर्स?
रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 17 को भारत में 11 अगस्त को सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। रेडमी का यह फोन 30,000 रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन चीनी मार्केट में 7 इंच के बड़े AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिलता है। फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन और 2MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी के इस अपकमिंग फोन में 20MP का कैमरा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें - Amazon-Flipkart पर आ रही तगड़ी Freedom Sale, स्मार्टफोन समेत सस्ते मिलेंगे AC, TV, Fridge