1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Amazon-Flipkart पर आ रही तगड़ी Freedom Sale, स्मार्टफोन समेत सस्ते मिलेंगे AC, TV, Fridge

Amazon-Flipkart पर आ रही तगड़ी Freedom Sale, स्मार्टफोन समेत सस्ते मिलेंगे AC, TV, Fridge

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jul 28, 2026 12:35 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 12:37 pm IST

Amazon और Flipkart पर अगले महीने सेल का नया मेला लगने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित किए जाने वाले इस फ्रीडम सेल में स्मार्टफोन से लेकर घर के जरूरी आइटम काफी सस्ते में मिलेंगे।

amazon, Flipkart- India TV Hindi
अमेजन-फ्लिपकार्ट पर नई फ्रीडम सेल Image Source : AMAZON/FLIPKART

Highlights

  • ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और फ्लिपकार्ट पर अगले महीने नई सेल की शुरुआत हो रही है।
  • इस सेल में स्मार्टफोन के अलावा होम अप्लायंसेज, फैशन और इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स पर डिस्काउंट मिलेगा।
  • हर साल की तरह इस साल आयोजित होने वाले सेल में बैंक डिस्काउंट के अलावा EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा।

Amazon और Flipkart के Freedom Sale की घोषणा हो गई है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह सेल अगले महीने यानी अगस्त में आयोजित की जाएगी। इस सेल में स्मार्टफोन के अलावा एसी, टीवी, फ्रिज समेत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट की खरीद पर दमदार ऑफर मिलेगा। दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने इस सेल को टीज करना शुरू कर दिया है।

Flipkart पर यह Freedom Sale अगले महीने 7 अगस्त को शुरू होगी और 15 अगस्त तक चलेगी। वहीं, Amazon पर आयोजित होने वाली Great Freeom Sale की सेल 8 अगस्त को शुरू होगी। इन दोनों ई-कॉमर्स वेबसाइट पर इस सेल में टेक प्रोडक्ट्स के अलावा होम अप्लायंसेज और फैशन आइटम्स भी सस्ते में मिलेंगे। चुनिंदा बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड्स पर डिस्काउंट भी ऑफर किया जाएगा।

एक दिन पहले शुरू होगी सेल

Amazon Prime और Flipkart Plus या Black यूजर्स के लिए यह सेल रेगुलर यूजर्स के मुकाबले एक दिन पहले शुरू होगी। फ्लिपकार्ट प्लस और ब्लैक यूजर्स के लिए यह सेल 6 अगस्त को ही लाइव हो जाएगी। वहीं, अमेजन प्राइम मेंबर्स इस सेल का लाभ 7 अगस्त से ले सकेंगे। इन दोनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने सेल से जुड़ा डेडिकेटेड मैक्रो पेज लाइव कर दिया है।

Amazon-Flipkart पर शुरू होने वाली इस सेल में Samsung, OnePlus, iQOO, Realme, Xiaomi, Apple जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन की खरीद पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। फोन की खरीद पर 10% तक इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। इन ब्रांड्स के फोन लॉन्च प्राइस से कम में खरीदा जा सकता है। साथ ही, इनकी खरीद पर नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिलेगा।

Amazon पर इस महीने की शुरुआत में Prime Day Sale आयोजित की गई थी, जिसमें कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन सस्ते में मिल रहे थे। वहीं, Flipkart ने भी महीने की शुरुआत में सेल का आयोजन किया था। अमेजन और फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली इस सेल में स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और एसी की खरीद पर भी बैंक ऑफर का लाभ लिया जा सकता है। इन दोनों ई-कॉमर्स पर मिलने वाली डील्स फिलहाल रिवील नहीं हुई है। आने वाले कुछ दिनों में डील्स रिवील की जा सकती है।

यह भी पढ़ें - HMD ने लॉन्च किया AI फोन, Nokia Lumia जैसा है डिजाइन, कितनी है कीमत?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक