1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. 4 जुलाई से Flipkart पर नई सेल, आधी कीमत में मिलेंगे Motorola, Realme के स्मार्टफोन

4 जुलाई से Flipkart पर नई सेल, आधी कीमत में मिलेंगे Motorola, Realme के स्मार्टफोन

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 24, 2026 11:17 am IST,  Updated : Jun 24, 2026 11:44 am IST

Flipkart पर 4 जुलाई से नई GOAT Sale शुरू हो रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर शुरू होने वाली इस सेल में Realme, Motorola जैसे ब्रांड के फोन लगभग आधी कीमत में मिलेंगे।

Flipkart Goat Sale- India TV Hindi
फ्लिपकार्ट गोट सेल Image Source : FLIPKART

Flipkart पर 4 जुलाई से नई सेल की शुरुआत हो रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने अपनी इस नई सेल की घोषणा कर दी है। इस सेल में Realme, Motorola, Google जैसे ब्रांड्स के फोन लगभग आधी कीमत में मिलेंगे। 4 जुलाई से अमेजन पर भी प्राइम डे सेल शुरू हो रही है। ऐसे में यूजर्स के पास इन दोनों प्लेटफॉर्म पर सस्ते में अपने पसंदीदा स्मार्टफोन खरीदने का मौका रहेगा। आइए, जानते हैं फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में...

Flipkart GOAT Sale

Flipkart पर शुरू होने वाले इस GOAT Sale में ब्लैक और फ्लिपकार्ट प्लस यूजर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। वहीं, आम यूजर्स को इस सेल का एक्सेस 4 जुलाई को मिलेगा। इसमें यूजर्स को एक्सचेंज, नो-कॉस्ट EMI और बैंक ऑफर्स का भी लाभ मिलेगा। खास तौर पर Axis Bank और HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से प्रोडक्ट खरीदने पर यूजर्स को कई प्रोडक्ट सस्ते में ऑफर किए जाएंगे।

Motorola Edge 70 Fusion

मोटोरोला का यह फोन फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली अपकमिंग सेल में महज 26,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेग। इस फोन को हाल ही में भारतीय बाजार में 42,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

Realme P4 Lite 5G

रियलमी का यह मिड बजट फोन फ्लिपकार्ट सेल में 14,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इसकी कीमत 28,999 रुपये है। ऐसे में यूजर्स फोन को लगभग आधी कीमत में खरीद सकते हैं।

Oppo K14 5G

ओप्पो का यह मिड बजट फोन फ्लिपकार्ट सेल में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इस फोन की कीमत 25,999 रुपये है। फोन की खरीद पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Google Pixel 10

गूगल का यह फोन 79,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाले सेल में इस फ्लैगशिप फोन को 57,999 रुपये की शुरुआती कीमत में घर ला सकते हैं। यह फोन 22,000 रुपये सस्ते में मिलेगा।

Nothing Phone (4a)

नथिंग का यह फोन फ्लिपकार्ट पर शुरू होने वाली सेल में 34,199 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा। इस फोन की शुरुआती कीमत 40,999 रुपये है। फोन की खरीद पर 6,800 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Redmi 17C हुआ लॉन्च, मिलेगी 5160mAh की बैटरी, जानें कितनी है कीमत

(डिसक्लेमर - सेल में मिलने वाले ऑफर में उतार-चढ़ाव संभव है। ऐसे में फाइनल प्राइस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर ही चेक करें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक