Redmi का एक और बजट फ्रेंडली फोन लॉन्च हो गया है। रेडमी का यह स्मार्टफोन 5160mAh की दमदार बैटरी के साथ पेश किया गया है। Redmi 17c के बारे में पिछले कुछ समय से लीक रिपोर्ट सामने आ रही थी। यह पिछले साल आए Redmi 15c का अपग्रेड है। फोन के हार्डवेयर में बड़ा अपग्रेड देखने को मिलेगा। साथ ही, कंपनी ने फोन के डिजाइन में भी बदलाव किया है।
Redmi 17c की कीमत
रेडमी का यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 64GB और 4GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत CNY 799 यानी लगभग 12,000 रुपये है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत CNY 899 यानी लगभग 13,000 रुपये है। इसे ब्लैक, डानेक्सिया रेड और सी ब्रीज ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Redmi 17c के फीचर्स
चीनी कंपनी का यह स्मार्टफोन 6.88 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूसन 720 x 1620 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक की है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने ऑक्टाकोर MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट दिया है। इसके साथ 4GB रैम और 128GB स्टोरेज तक का सपोर्ट मिलेगा।
इस स्मार्टफोन के बैक में 13MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 5MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G, VoLTE, WiFi 6, Bluetooth 5.4, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह फोन 5,160mAh की बैटरी के साथ आता है। इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। फोन Android 16 पर काम करता है।
Redmi 15c के फीचर्स
Redmi 15c को भी कंपनी ने MediaTek Helio G81 Ultra चिपसेट के साथ लॉन्च किया था। इसमें 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। रेडमी का यह बजट फोन 6.9 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इस फोन का डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 660 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।
रेडमी के इस फोन के बैक में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन 6000mAh की दमदार बैटरी को सपोर्ट करता है। इसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
यह भी पढ़ें - OnePlus 16T की लॉन्चिंग कंफर्म, चिपसेट, डिस्प्ले समेत आई कई जानकारियां