OnePlus 16T को लेकर नई जानकारी सामने आई है। वनप्लस का यह फोन जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है। यह फोन पिछले दिनों लॉन्च हुए OnePlus 15T का अपग्रेड होगा। इस फोन को हाल ही में चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है। वहीं, OnePlus 15s को जल्द भारतीय बाजार में पेश किए जाने की संभावना है। OnePlus 16T के प्रोसेसर, डिस्प्ले आदि की डिटेल सामने आई है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर डिटेल आई सामने
इस अपकमिंग फोन में कंपनी Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर सामने आई जानकारी के मुताबिक, यह कॉम्पैक्ट फोन 2nm चिपसेट के साथ दस्तक देने वाला है। यही नहीं, फोन में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, जो हाई रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस फोन का डिस्प्ले OnePlus 15T की तरह ही होगा।
OnePlus 16T लॉन्च से पहले कंपनी साल के आखिर तक OnePlus 16 को लॉन्च करेगी। यह फोन भी अभी डेवलपमेंट फेज में है। OnePlus 15T को चीन में CNY 4,299 यानी लगभग 58,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह फोन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है।
OnePlus 15T के फीचर्स
OnePlus 15T में कंपनी ने 6.32 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite 5 चिपसेट पर काम करता है। इस फोन की खास बात ये है कि इसमें IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से पानी में डूबने और धूल-मिट्टी में भी यह खराब नहीं होगा। यह Android 16 पर बेस्ड Oxygen OS 16 पर काम करता है।
इस स्मार्टफोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP के दो कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेग। यह स्मार्टफोन 7,500mAh की दमदार बैटरी और 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 50W का वायरलेस चार्जिंग फीचर भी मिलेगा। अपकमिंग OnePlus 16T में भी यही फीचर दिए जाने की संभावना है। हालांकि, कंपनी फोन के हार्डवेयर में अपग्रेड कर सकती है।
यह भी पढ़ें - Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स