1. Hindi News
  2. टेक
  3. न्यूज़
  4. Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला सस्ता फोन, मिलते हैं जबरदस्त फीचर्स

 Written By: Harshit Harsh @HarshitKHarsh
 Published : Jun 23, 2026 06:14 pm IST,  Updated : Jun 23, 2026 06:14 pm IST

Realme P4x को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया है। यह फोन 8000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है। रियलमी P सीरीज के इस फोन में क्या खास है, आइए जानते हैं...

Realme P4x launched- India TV Hindi
रियलमी ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला फोन Image Source : REALME

Realme ने ग्लोबल मार्केट में 8000mAh बैटरी वाला एक और सस्ता फोन लॉन्च कर दिया है। रियलमी P सीरीज का यह फोन IP64 रेटेड है, जिसकी वजह से पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में भी यह खराब नहीं होगा। यह स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हुए Realme P4x 5G का टोन्ड डाउन वेरिएंट है, यानी इसमें आपको 4G नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा।

Realme P4x की कीमत

रियलमी ने अपने इस फोन को मलेशिया में पेश किया है। इसकी कीमत MYR 799 यानी लगभग 18,000 रुपये है। इसे एक ही स्टोरेज वेरिएंट 4GB RAM + 256GB में खरीदा जा सकता है। यह फोन रैली व्हाइट और फैंटम ब्लू कलर में आता है।

भारत में पिछले साल कंपनी ने Realme P4x 5G को दिसंबर में लॉन्च किया था। इसकी शुरुआती कीमत 15,499 रुपये है। इसे भारत में 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया था।

Realme P4x के फीचर्स

रियलमी का यह स्मार्टफोन 6.8 इंच के HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में कंपनी ने LCD डिस्प्ले पैनल दिया है, जिसका रेजलूशन 720 x 1570 पिक्सल है। इसका डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। साथ ही, डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 700 निट्स तक की है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास मिलता है।

Realme P4x फीचर्स
डिस्प्ले 6.8 इंच, 120Hz
प्रोसेसर Unisoc T7250
स्टोरेज 4GB, 256GB
कैमरा 50MP, 5MP
बैटरी 8000mAh, 45W
OS Android 16

चीनी कंपनी का यह फोन Unisoc T7250 चिपसेट पर काम करता है। इसमें 4GB रैम के साथ 256GB तक स्टोरेज मिलता है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड किया जा सकता है। इस फोन के बैक में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का कैमरा दिया गया है।

इस सस्ते फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही, इसमें फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi, Bluetooth 5.2, USB Type C जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, इसमें 3.5mm ऑडियो जैक भी दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 8000mAh बैटरी मिलती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है। भारत में लॉन्च हुए 5G वेरिएंट में कंपनी ने 7000mAh की बैटरी दी है।

यह भी पढ़ें - आग लगने पर बायोमेट्रिक लॉक क्यों नहीं करते हैं काम? घर में लगवाते समय रखें इन बातों का ध्यान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Tech News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें टेक