1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तो इसलिए ‘बाहुबली’ के राणा दग्गुबाती ने उठाया था एक आंख में रोशनी न होने का मुद्दा

तो इसलिए ‘बाहुबली’ के राणा दग्गुबाती ने उठाया था एक आंख में रोशनी न होने का मुद्दा

 Published : May 02, 2017 11:12 am IST,  Updated : May 02, 2017 11:12 am IST

‘बाहुबली 2’ में भल्लालदेव की भूमिका निभाते हुए नजर आ चुके अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कुछ समय पहले ही अपनी एक आंख में रोशनी न होने की बात से सभी को चौंका दिया है। उन्होंने कहा है कि उनकी एक आंख की रोशनी बाधित थी लेकिन...

rana daggubati
rana daggubati

एस.एस. राजमौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन 121 करोड़ रूपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं। दग्गुबाती ने कहा कि यदि फिल्म की विषय वस्तु अच्छी है तो किसी फिल्म को इतिहास रचने से कोई चीज नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा, “बाहुबली को जो सराहना मिल रही है उससे मैं सचमुच में खुश हूं। इसकी सफलता साबित करती है कि यदि आप सही विषय वस्तु पर चलें तो यह पूरे देश और दुनिया में सराही जायेगी।“ उन्होंने कहा, “हम तो सिर्फ इस देश की युद्ध आधारित सबसे बड़ी फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन इसने जो हासिल किया है वह अद्भुत है।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन