सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। हर दिन लोग अलग-अलग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं और जो वीडियो सबसे हटके होता है, इंटरनेट पर पहली बार दिखता है या फिर लोगों का ध्यान किसी भी तरह से खींच लेता है तो उसका वायरल होना तय है। आप अगर सोशल मीडिया पर रेगुलर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी खूब सारे वायरल वीडियो देखे ही होंगे और कुछ वायरल वीडियो तो आपको अब तक याद होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या देखने को मिला।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या नजर आया?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिखता है कि एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ लिफ्ट में है। अब किसी दूसरे फ्लोर पर एक लड़की लिफ्ट में चढ़ती है मगर जैसे ही उसके कुत्ता दिखता है तो वो लड़की डर कर पीछे हट जाती है और लिफ्ट में चढ़ने से डरती है। अब उसे ऐसे देख वो महिला जिसका वो कुत्ता है, वो उसे भरोसा दिलाती है कि ये नहीं काटेगा। महिला के मना करने पर वो लड़की किसी तरह से लिफ्ट में आकर खड़ी हो जाती है। अब इसके बाद वो महिला अपने कुत्ते को नीचे बैठने के लिए बोलती है मगर लड़की को लगता है कि महिला उसे बैठने के लिए बोल रही है और वो लड़की लिफ्ट में बैठ जाती है। लड़की के ऐसा करने के कारण ही वीडियो फनी बना और वायरल हो गया। ऐसा हो सकता है कि यह स्क्रिप्टेड हो मगर फनी भी है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shreya._.9x नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 36 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- औरा का काम हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- पर्सनल ले गई पगली। तीसरे यूजर ने लिखा- कुत्ता देखकर डर गई। चौथे यूजर ने लिखा- उसका दिमाग काम नहीं कर रहा है। वहीं बहुत सारे लोगों ने हंसने वाली इमोजी शेयर की है।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
घोड़े पर सवार होकर स्कूल जाते दिखे बच्चे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video