1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी को कुत्ते के साथ बनानी थी Cute Reel मगर हुआ कुछ अलग, देखिए वायरल Video

दीदी को कुत्ते के साथ बनानी थी Cute Reel मगर हुआ कुछ अलग, देखिए वायरल Video

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 24, 2026 02:50 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 02:50 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी शुरूआत काफी अलग दिखेगी मगर वीडियो का अंत अलग ही हुआ। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SHWETAASTIC

सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को कभी निराश नहीं करता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी जानते ही होंगे कि सोशल मीडिया पर हर तरह का कंटेंट पोस्ट होता है और जो वीडियो यूजर्स का ध्यान खींचने में सफल हो जाता है, उसका वायरल होना तय है। आपकी फीड पर भी हर दिन कई सारे वायरल वीडियो आते होंगे जिसमें आपको जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, डांस आदि कंटेंट देखने को मिलते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो को जमकर लाइक्स भी मिले हैं। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

लड़की के साथ क्या हुआ?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक लड़की पहाड़ों में घूमने के लिए गई हुई है। हर तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आ रही है। वहीं एक कुत्ता भी सो रहा है तो लड़की ने सोचा कि क्यों न कुत्ते के साथ एक प्यारी सी रील बना ली जाए और फिर लड़की रील बनाने लगी। वो कुत्ते बगल में बैठी और वीडियो बनाते हुए वहीं घास पर लेट गई और उसके बाद उसने कुत्ते के मुंह पर हाथ फेरा। कुत्ते के मुंह पर हाथ फेरना ही भारी पड़ गया। कुत्ते को यह पसंद नहीं आया है और उसने भौंकते हुए हमला किया। कुत्ते ने ज्यादा हमला तो नहीं किया मगर उसने लड़की के हाथ पर तो हमला कर ही दिया। अब लड़की के हाथ के साथ क्या हुआ, यह तो नहीं पता क्योंकि फोन एक जगह गिर गया जिसके बाद वीडियो में न लड़की दिखी, न उसका हाथ और न ही कुत्ता मगर अभी वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर shwetaastic नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- Peace नहीं Rest in Peace हो गया। दूसरे यूजर ने लिखा- उम्मीद है कि तुम ठीक होगी। दूसरे यूजर ने लिखा- हमला अचानक हुआ। तीसरे यूजर ने लिखा- मेरे साथ भी ऐसा हुआ था। चौथे यूजर ने लिखा- जब कुत्ता सो रहा हो तो उसे कभी मत छेड़ो।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

अब ये आदमी भालू से हमेशा उचित दूरी बनाकर रखेगा, आइए बताते हैं ऐसा क्यों

मॉल के फव्वारे में बच्चे ने की इतनी मस्ती की अंधाधुंध वायरल हो गया Video, जमकर मिले लाइक्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।