1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब ये आदमी भालू से हमेशा उचित दूरी बनाकर रखेगा, आइए बताते हैं ऐसा क्यों

अब ये आदमी भालू से हमेशा उचित दूरी बनाकर रखेगा, आइए बताते हैं ऐसा क्यों

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 24, 2026 02:25 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 02:25 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और वो एक वीडियो आपको बताएगा कि जंगली जानवरों से हमेशा उचित दूरी बनाए रखनी चाहिए। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@JAMALK38

आज के दौर में लगभग हर किसी के पास स्मार्ट फोन है और लोगों को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो उनके मुताबिक कंटेंट हो सकता है, लोग उसे तुरंत ही रिकॉर्ड करने लगता हैं। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होते हैं और अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने भी ऐसे वीडियो देखे ही होंगे मगर कभी-कभी कंटेंट की खोज में इंसान खुद को ही मुसीबत में डाल देता है। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो इस बात का एक जीता-जागता उदाहरण है। आइए पहले आपको बताते हैं कि वायरल वीडियो में क्या दिखा और फिर आपको लोगों के रिएक्शन के बारे में बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं उसमें नजर आता है कि एक शख्स कुछ रिकॉर्ड करते हुए एक खेत की तरफ जा रहा है मगर वो क्या रिकॉर्ड कर रहा है, यह शुरूआत में समझ में नहीं आता है। कुछ दूर जाकर वो रुक जाता है और रिकॉर्डिंग करता रहता है और यही करना भारी पड़ जाता है। दरअसल वो एक भालू को रिकॉर्ड कर रहा था जो कहीं से उस खेत में आ गया है और वो दीवार कूदकर जाने की कोशिश कर रहा था मगर वो दीवार पर चढ़ नहीं पाता है और गिर जाता है। इसके बाद वो दूसरा रास्ता देखता और तभी भालू की नजर इस आदमी पर पड़ जाती है जिसके बाद वो इस पर हमला करने के लिए इसकी तरफ दौड़ पड़ता है। अब आगे क्या हुआ, यह वीडियो में नहीं दिखा मगर इतना ही क्लिप काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @jamalk38 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हीरो बनने के चक्कर में भालू के सामने रील्स बना रहा था लेकिन भाई ने भालू को हल्के में ले लिया। ऐसा नजारा पहली बार देखा है जब सचमुच कैमरा मैन ही खतरे में आ गया। ​देखें क्या हुआ जब खतरनाक भालू ने अचानक कर दिया हमला।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देखा और कई लोगों ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- भाई किसी भी जानवर के करीब नहीं जाना चाहिए, कब क्या कर बैठे किसी को नहीं पता होता। दूसरे यूजर ने लिखा- अब ये गलती इसको हमेशा याद रहेगी और दोबारा ऐसा कभी भी नहीं करेगा। तीसरे यूजर ने लिखा- रील बनाना भारी पड़ गया। एक और यूजर ने लिखा- भालू एक खतरनाक जानवर है उससे दूर रहना ही बेहतर है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

मॉल के फव्वारे में बच्चे ने की इतनी मस्ती की अंधाधुंध वायरल हो गया Video, जमकर मिले लाइक्स

हाईवे पर स्टंट करना इन साहब को पड़ गया भारी, आइए आपको बताते हैं क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।