1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मॉल के फव्वारे में बच्चे ने की इतनी मस्ती की अंधाधुंध वायरल हो गया Video, जमकर मिले लाइक्स

मॉल के फव्वारे में बच्चे ने की इतनी मस्ती की अंधाधुंध वायरल हो गया Video, जमकर मिले लाइक्स

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Jul 24, 2026 02:00 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 02:00 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब छाया हुआ है। हर थोड़ी देर में किसी न किसी के अकाउंट पर वो वीडियो देखने को मिल ही जा रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/NEHA_S__MAKEOVER_

सोशल मीडिया की गलियों बड़ी गजब की हैं। इन गलियों में कंटेंट की कमी कभी नहीं होती है। कोई इंसान जो बोर हो रहा है और अगर वो सोशल मीडिया पर आ जाए, तो फिर उसकी बोरियत तुरंत दूर हो जाएगी क्योंकि यहां हर दिन बड़े कमाल के कंटेंट देखने को मिलते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप भी इस बात से जरूर सहमत होंगे। आप फिर यह भी जानते होंगे कि हर दिन कई वीडियो वायरल भी होते हैं और अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि हम जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, वो तो अंधाधुंध वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे में बताते हैं।

लड़के ने फव्वारे में जमकर की मस्ती

अभी जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो फीनिक्स मॉल का बताया जा रहा हैं। वहां मॉल में बहुत ही सुंदर सा फव्वारा लगा हुआ था जिसे देखने के बाद एक बच्चा उसके अंदर उतर गया और वहां पानी में खेलने लगा जैसे वो किसी स्विमिंग पूल में आया है। वो बच्चा वहां जमकर मस्ती करते हुए नजर आया। एक गार्ड उसे बाहर बुलाता भी है मगर वो नहीं निकलता है और गार्ड भीगने के डर से अंदर नहीं उतरता है। इसके बाद एक और शख्स उसे निकालने की कोशिश करता है मगर वो उसके हाथ में नहीं आता है। अंत में एक दूसरा आदमी पानी में उतरता है और फिर उसे बाहर निकालता है। अब वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर neha_s__makeover_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 39 हजार लाइक्स मिले हैं। वहीं खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.8 मिलियन लोगों ने देख भी लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- ऐसा मेरे साथ भी कभी भी हो सकता है, मेरे बेटे को स्विमिंग करना बहुत पसंद है। दूसरे यूजर ने लिखा- ये जिंदगी का सबसे अच्छा समय है, बिना कुछ सोचे पूरी मस्ती। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चा खुश है, हम सभी खुश हैं। चौथे यूजर ने लिखा- इस बच्चे ने वही किया जो मैं अपने बचपन में हमेशा करना चाहता था।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

हाईवे पर स्टंट करना इन साहब को पड़ गया भारी, आइए आपको बताते हैं क्या हुआ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।