1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. तीन दुल्हनों का एक दूल्हा! इंफ्लुएंसर बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी, बोलीं- 'राजा दशरथ की भी तीन रानियां थीं'

तीन दुल्हनों का एक दूल्हा! इंफ्लुएंसर बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी, बोलीं- 'राजा दशरथ की भी तीन रानियां थीं'

 Written By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Jul 24, 2026 12:32 pm IST,  Updated : Jul 24, 2026 01:10 pm IST

अब तक रील बनाकर अपने आप को चर्चा में लाने वाली तीन यूट्यूबर बहनें एक ही लड़के से शादी रचाकर चर्चा में हैं। शादी का वीडियो वायरल होने के बाद लड़कियों को लोगों का विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है, लेकिन तीनों बहनें खुद को बालिग बताते हुए कहती हैं कि वह इस शादी से खुश हैं।

तीन बहनों ने एक युवक से की शादी।- India TV Hindi
तीन बहनों ने एक युवक से की शादी। Image Source : REPORTER INPUT

अमरोहा: जनपद अमरोहा के थाना हसनपुर में तीन बहनों ने एक ही युवक ने विवाह कर राजा दशरथ की तीन रानियों का उदाहरण दिया है। ये तीन बहनें यूट्यूबर हैं और लड़का इनकी वीडियो बनाता है। इसका मतलब की लड़का इनका कैमरामैन है, जिसका नाम विकास उर्फ विक्की है। अभी 17 जुलाई को गांव के ही एक मंदिर में तीनों बहनों ने युवक से शादी रचाई है। बुधवार को जिसकी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए। 

तीनों बहनों ने कैमरामैन से की शादी

दरअसल, जिले की कोतवाली हसनपुर के धौरिया गांव निवासी तीन यूट्यूबर बहनों ने अपने ही कैमरामैन के साथ शादी कर ली। इसके बाद इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में विकास उर्फ विक्कू तीन युवतियों के साथ फेरे लेते और उनकी मांग में सिंदूर भरते दिखाई दे रहा है। इसके अलावा और भी कई फोटो और वीडियो में चारों साथ दिखाई दे रहे हैं।

बचपन से साथ रहने की खाई कसम

शादी करने वाले चारों ने वीडियो बनाकर साफ संदेश दिया है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। तीनों बहनों को कहना है कि हमने बचपन से ही एक साथ रहने की कसम खाई थी और हम अलग नहीं रह सकते, इसलिए हमने विकास के साथ शादी की है और सब एक साथ रहेंगे। समाज क्या सोचता है, इसकी हमें परवाह नहीं है, क्योंकि राजा दशरथ की भी तीन रानियां थीं, तो हमने शादी करके क्या गलत कर दिया।

वीडियो बनाने के लिए कैमरामैन का काम करता था युवक

विकास से शादी करने वाली तीनों बहनों में दो सगी बहनें हैं, जबकि एक मौसेरी बहन है, जो पास के गांव में रहती है। एक बहन बीए की और दो इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रही हैं। विकास भी बीए की पढ़ाई कर रहा है, जो वहीं का निवासी है। इन सभी ने "एके 1990" नाम से यूट्यूब चैनल बना रखा है जिसके बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं। विकास इनके लिए कैमरामैन का काम करता है।

पुलिस ने भी की पूछताछ

तीनों बहनों द्वारा एक ही लड़के से शादी करने से लड़कियों के परिजन व समाज के लोगों में नाराजगी है। वो इसे गलत मान रहे हैं। जबकि संज्ञान में आने के बाद थाना पुलिस ने भी चारों (सरोज, सावित्री, संतोष और विकास) को थाने बुलाया और पूछताछ की। चारों से उनके बालिग होने के सबूत भी देखे। चारों ने पुलिस से सहमति से शादी करने की बात कहते हुए खुश होने की बात कही। फिलहाल पुलिस में अभी तक किसी तरह की कोई शिकायत किसी तरफ से नहीं हुई है। फिलहाल शादी का यह मामला काफी चर्चा में है। (इनपुट- राजीव शर्मा)

यह भी पढ़ें-

पिता ने की 13 दिन की बच्ची की हत्या, पानी के टैंक में फेंक कर ली जान; पत्नी मुस्कान की शिकायत पर गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।