सोशल मीडिया की गलियां बड़ी कमाल की हैं क्योंकि इन गलियों में यूजर्स को ऐसे-ऐसे कंटेंट देखने को मिलते हैं जो उन्होंने खुद से पहले कभी देखा होता है और कई बार तो कुछ ऐसा दिख जाता है जो लोगों ने कभी सोचा तक नहीं होता है। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो फिर आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा। आपकी फीड पर भी ऐसे कई वायरल वीडियो आए होंगे जिन्होंने आपको हैरान किया होगा। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और उस वीडियो में कुछ कमाला का नजारा देखने को मिला। आइए आपको फिर वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बगुला नजर आता है जिसे पॉन्ड हेरॉन या पैडीबर्ड भी कहते हैं। वीडियो में दिख रहा वो बगुला बहुत ही समझदारी से मछली को पकड़ रहा है। उसने अपने मुंह में ब्रेड या फिर रोटी का एक टुकड़ा पकड़ा हुआ है और उस टुकड़े को वो पानी में चारे की तरह डाल रहा है। अब उस टुकड़े को खाने के लिए छोटी-छोटी मछलियां आती हैं तो वो बगुला शांत रहता है और जैसे ही कोई बड़ी मचली उसकी जाल में फंसती है तो वो तुरंत ही झपट्टा मारकर उस मछली को पकड़ लेता है। आपको बता दें कि यह बहुत ही Intelligent Hunting Technique है, जिसे bait fishing कहते हैं। उसकी इसी समझदारी के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @IamAmit0291 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंसान ही नहीं, जुगाड़ में ये बगुला भी PhD कर चुका है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी कमेंट किया है। एक यूजर ने लिखा- जुगाड़ हर कोई करता है। दूसरे यूजर ने लिखा- बगुला नहीं, जुगाड़ का प्रोफेसर निकला। तीसरे यूजर ने लिखा- ध्यान लगाने में बगुला सबसे आगे होता है। चौथे यूजर ने लिखा- कोई भी जानवर हो, सभी खाने का जुगाड़ करते रहते हैं।
नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
जान तो आती-जाती रहेगी मगर रील बनना चाहिए, वायरल हो रहा Video आप भी देखिए