1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कमोड तो खूब देखा होगा मगर ऐसा कुछ देखा है? Video अभी हो रहा है वायरल

कमोड तो खूब देखा होगा मगर ऐसा कुछ देखा है? Video अभी हो रहा है वायरल

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 23, 2026 02:43 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 02:43 pm IST

अभी सोशल मीडिया स्क्रोल करते-करते कुछ ऐसा नजर आया जो हमारे लिए तो एकदम नया और अनोखा था। आप भी जब वीडियो देखेंगे तो शायद आप भी हैरान होंगे क्योंकि आपने भी ऐसा कुछ पहले नहीं देखा होगा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@AWFULBUTGREAT

इस दुनिया में किसी को जब भी कुछ ऐसा दिखता है जो उसने पहले कभी नहीं देखा या फिर जो उसकी सोच से भी कई कदम दूर का होता है, तो वो इंसान सबसे पहले उसकी फोटो क्लिक करता है या फिर वीडियो बनाता और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देता है। अब अगर वो आइटम वाकई अनोखा है तो फिर सोशल मीडिया पर बैठे लोगों का भी ध्यान खींच लेता है और फिर उसका वायरल होना तय हो जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आपने ऐसे कई सारे अतरंगी आइटम देखे होंगे और अब एक नया आइटम देखने का समय आ गया है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या नजर आया?

आपने कई सारे कमोड भी देखे होंगे और एक से बढ़कर एक डिजाइन वाली बाइक भी देखी होगी मगर क्या आपने कभी दोनों को एक साथ देखा है? हमारे कहने का मतलब यह है कि एक बाइक जिसके सीट पर कमोड फिट हो, ऐसा कुछ देखा है? शायद नहीं देखा होगा मगर आज देखने को मिल जाएगा। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बाइक खड़ी है और उसके सीट पर कमोड फिट किया गया है। अब ऐसी अतरंगी खोज किसने की है, वो तो नहीं पता मगर वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @AwfulButGreat नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 75 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- असली भारतीय स्कूटर। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या यह मशहूर इंडियन मोटरसाइकिल है? तीसरे यूजर ने लिखा- पानी कहां से निकलेगा। चौथे यूजर ने लिखा- घर की सबसे अच्छी सीट। एक अन्य यूजर ने लिखा- इसमें कोई सीट नहीं है।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

ऐसी सड़क तो मैं पहली बार देखा रहा हूं, जरा आप भी वायरल Video देखिए

बारिश के बाद वलसाड बन गया ओपन स्विमिंग पूल, पानी में डूबे दिखे घर और गाड़ियां, देखिए Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।