1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऐसी सड़क तो मैं पहली बार देखा रहा हूं, जरा आप भी वायरल Video देखिए

ऐसी सड़क तो मैं पहली बार देखा रहा हूं, जरा आप भी वायरल Video देखिए

 Written By: Adarsh Pandey @____Aashu___
 Published : Jul 23, 2026 01:48 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 01:48 pm IST

एक कमाल का वीडियो अभी सोशल मीडिया पर नजर आया जिसे देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे क्योंकि ऐसा कुछ आपने भी पहले शायद ही कभी देखा होगा। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@MANNKAURR1

आज के समय में लगभग हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और उस फोन के होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को जैसे ही कुछ ऐसा दिखता है जो उन्हें अतरंगी लगता है या फिर उन्होंने पहली बार देखा होता है, वो तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और उसके बदा सोशल मीडिया पर बैठी जनता के सामने परोस देते हैं। अब अगर वो वीडियो वाकई यूनिक है या फिर इटंरनेट पर पहली बार आया है तो फिर वो लोगों का ध्यान खींच ही लेता है और फिर वायरल भी हो जाता है। आपकी फीड पर भी हर रोज कई वायरल कंटेंट आते होंगे। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

हम जिस वीडियो की बात रहे हैं वो एक खाली सड़क का है। वीडियो में नजर आता है कि एक लड़की डांस करते हुए रील बनवा रही है और एक लड़का रिकॉर्ड कर रहा है मगर उस सड़क पर सिर्फ यही लड़की रील नहीं बना रही है बल्कि वहां जितने लोग खड़े हैं, वो सभी रील ही बना रहे हैं जो वीडियो में आगे दिखता है। वीडियो में दिखता है कि वहां एक कपल, एक लड़का और कुछ दूसरे लोग भी रील बना रहे हैं। उस सड़क को देखकर ऐसा लगता है जैसे यह जगह रील बनाने के लिए ही मशहूर है और लोग वहां रील बनाने के लिए ही आते हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @mannkaurr1 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है मगर यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह वीडियो कब का है और यह जो जगह है, वो किस राज्य या फिर किस शहर में है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'किसी को इस वायरस का नाम पता है क्या।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार 757 लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए इस वायरस का नाम बोलते हुए लिखा- रील मानिया वायरस।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

बारिश के बाद वलसाड बन गया ओपन स्विमिंग पूल, पानी में डूबे दिखे घर और गाड़ियां, देखिए Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।