टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन-द्रविड़ का नाम टॉप-5 में
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज, सचिन-द्रविड़ का नाम टॉप-5 में
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो वहां टॉप पर स्टीव स्मिथ का नाम है। वहीं टॉप 5 में सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ का नाम भी मौजूद है।
Published : Jul 28, 2026 02:33 pm IST, Updated : Jul 28, 2026 02:33 pm IST
1/5Image Source : AFP
टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के नाम है। स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में 8 हजार रन सिर्फ 151 पारियों में पूरे किए थे। उन्होंने ये उपलब्धि साल 2022 में लाहौर के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हासिल की थी।
2/5Image Source : AFP
श्रीलंका के कुमार संगकारा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 8 हजार रन 152 पारियों में बनाए थे। उन्होंने ये उपलब्धि साल 2010 में कोलंबो के मैदान पर भारत के खिलाफ मैच में हासिल की थी। संगकारा की गिनती श्रीलंका क्रिकेट के सबसे दिग्गज बल्लेबाजों में की जाती है।
3/5Image Source : AFP
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने ये कारनामा 154 टेस्ट पारियों में किया था। तेंदुलकर ने ये बड़ी उपलब्धि साल 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किंग्स्टन के मैदान पर हासिल की थी। उनके नाम अभी भी टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
4/5Image Source : X
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सर गैरी सोबर्स का नाम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। उन्होंने 157 टेस्ट पारियों में 8000 रन बनाए थे और ये कारनामा उन्होंने साल 1974 में किंग्स्टन के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में हासिल की थी। उनकी गिनती दुनिया के सबसे महान ऑलराउंडर में की जाती रही है।
5/5Image Source : AFP
भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने टेस्ट क्रिकेट में 8 हजार रन 158 पारियों में पूरे किए थे। उनका नाम सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर है। द्रविड़ ने ये उपलब्धि साल 2005 में दिल्ली के मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ मैच में हासिल की थी।