1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 'बोल बम' के नारों से गूंजेंगे शिवालय; इस दिन से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, जानें जलाभिषेक की शुभ तिथियां

'बोल बम' के नारों से गूंजेंगे शिवालय; इस दिन से शुरू हो रही है कांवड़ यात्रा, जानें जलाभिषेक की शुभ तिथियां

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 28, 2026 12:04 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 12:04 pm IST

सावन माह में महादेव की पूजा-अर्चना करने के साथ ही व्रत रखने और कांवड़ यात्रा निकालने का भी विधान है। सावन में भारी संख्या में कांवड़िए पवित्र नदियों से गंगाजल भरकर पैदल यात्रा पर निकलते हैं और शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं।

कांवड़ यात्रा 2026- India TV Hindi
कांवड़ यात्रा 2026 Image Source : PTI

सावन भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस माह में महादेव की उपासना करना अति उत्तम माना जाता है। सावन महीने में कांवड़ यात्रा भी निकाली जाती है। हिंदू धर्म में कावड़ यात्रा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन में कांवड़ उठाने से भोलेनाथ की अपार कृपा प्राप्त होती है और भक्तों को सभी कष्ट, परेशानी से छुटकारा मिल जाता है। कांवड़ यात्रा में भक्तगण गंगजाल लेकर प्रसिद्ध शिव मंदिर जातक शिवलिंग का जलाभिषेक और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। काशी, हरिद्वार, उज्जैन से लेकर देवघर में कांवड़ यात्रा की खास रौनक देखने को मिलती है। तो चलिए जानते हैं कांवड़ यात्रा की तिथि और जलाभिषेक शुभ मुहूर्त के बारे में।

कांवड़ यात्रा 2026 डेट

पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 29 जुलाई को रात 8 बजकर 5 मिनट पर होगा। प्रतिपदा तिथि का समापन 30 जुलाई को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, कांवड़ यात्रा का आरंभ 30 जुलाई 2026 से होगा। इसी दिन से पूरा वातावरण बोल बम के नारे से गूंज उठेगा।

आपको बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में कांवड़ यात्रा सावन कृष्ण प्रतिपदा से सावन कृष्ण चतुर्दशी तक चलती है। वहीं झारखंड के देवघर में पूरे सावन माह तक कांवड़ यात्रा चलती है। देवघर में कांवड़ यात्रा सावन पूर्णिमा (28 अगस्त) को समाप्त होगी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से लेकर 11 अगस्त 2026 (सावन शिवरात्रि) तक रहेगा।

कांवड़ यात्रा 2026 जलाभिषेक की शुभ तिथियां

  • सावन सोमवार (पहला)- 3 अगस्त 2026

  • दूसरा सावन सोमवार, सोम प्रदोष व्रत- 10 अगस्त 2026

  • सावन शिवरात्रि- 11 अगस्त 2026

  • तीसरा सावन सोमवार, नाग पंचमी- 17 अगस्त 2026

  • चौथा सावन सोमवार- 24 अगस्त 2026

  • भौम प्रदोष व्रत- 25 अगस्त 2026

  • श्रावण पूर्णिमा, सावन माह का अंतिम दिन- 28 अगस्त 2026

सावन माह का महत्व

देवों के देव महादेव की पूजा के लिए सावन का महीना अति उत्तम माना जाता है। पूरे सावन माह और सोमवार के दिन व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि सावन में व्रत करने से भक्तों को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। सावन में जो भी भक्त कांवड़ यात्रा करने वाले हैं वो शिवजी का जलाभिषेक सोमवार के दिन या महादेव के प्रिय दिन करें। बता दें कि सावन सोमवार के अलावा प्रदोष व्रत, नाग पंचमी और शिवरात्रि का दिन जलाभिषेक और भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

सावन शिवरात्रि, नाग पंचमी लेकर रक्षाबंधन तक, अगस्त में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।