1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! ‘बाहुबली’ के राणा दग्गुबाती को एक आंख से नहीं देता दिखाई

OMG! ‘बाहुबली’ के राणा दग्गुबाती को एक आंख से नहीं देता दिखाई

 Published : May 01, 2017 10:34 am IST,  Updated : May 01, 2017 10:34 am IST

'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल हो रही है। लोगों ने न सिर्फ इस फिल्म को बल्कि इससे जुड़े सभी सितारों के अभिनय की भी खूब प्रशंसा की है। लेकिन हाल ही में राणा दग्गुबाती नें खुद से जुड़ी एक अहम बात का खुलासा किया है।

baahubali- India TV Hindi
baahubali

नई दिल्ली: एस.एस. राजामौली की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' को दर्शकों के बीच खूब लोकप्रियता हासिल हो रही है। लोगों ने न सिर्फ इस फिल्म को बल्कि इससे जुड़े सभी सितारों के अभिनय की भी खूब प्रशंसा की है। इस फिल्म के कारण जहां एक तरफ राजामौली और प्रभास दुनियाभर में अपनी खास पहचान बनाने में सफल हुए हैं, वहीं फिल्म में खलनायक की भूमिका में नजर आ रहे राणा दग्गुबाती को दर्शकों से खूब प्यार मिला है। फिल्म में राणा को एक बेहद दमदार और जबरदस्त किरदार निभाते हुए देखा गया है। लेकिन हाल ही में उन्होंने खुद से जुड़ी एक अहम बात का खुलासा किया है।

दरअसल फिल्मों में अपने किरदारों को शानदार ढंग से पर्दे पर उतारने वाले राणा ने हाल ही में बताया है कि वह एक आंख से देख नहीं सकते। बचपन में उन्हें दायीं आंख किसी ने डोनेट की, लेकिन उसमें रोशनी नहीं आ पाई। उन्होंने एक चैट शो के दौरान कहा, "आपको एक बात बताऊं? मैं एक आंख से देख नहीं सकता, मुझे सिर्फ बायीं आंख से दिखाई देता है। ये दूसरी आंख मुझे किसी की मौत के बाद डोनेट की गई थी। मैं अगर अपनी बायीं आंख बंद कर लूं तो मुझे कुछ भी दिखाई नहीं देता।"

गौरतलब है कि 'बाहुबली 2' ने राणा दग्गुबाती को दुनियाभर में खास लोकप्रियता हासिल करवाई है। दर्शकों को लंबे वक्त से इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ की है। राजामौली की ‘बाहुबली 2’ को लेकर बोले महेश भट्ट

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन