1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विराट राम और विकराल रावण, आ गई 'रामायण' के ट्रेलर की नई रिलीज डेट, एक पोस्ट ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

विराट राम और विकराल रावण, आ गई 'रामायण' के ट्रेलर की नई रिलीज डेट, एक पोस्ट ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

 Written By: Priya Shukla @PriyaShukl06
 Published : Jul 28, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Jul 28, 2026 07:35 pm IST

नितेश तिवारी की 'रामायण- पार्ट 1' के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म के ट्रेलर को लेकर नया अपडेट आ गया है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर कब और कहां रिलीज होने वाला है, इसका खुलासा हो चुका है।

ramayana- India TV Hindi
30 जुलाई को दिखाया जाएगा 'रामायण' का ट्रेलर Image Source : YOUTUBE/WORLD OF RAMAYANA

रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे स्टार्स से सजी नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर लगातार चर्चा में बना हुआ है। 'रामायण- पार्ट 1' का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था, लेकिन अंतिम मिनट पर मेकर्स ने इसकी रिलीज पोस्टपोन कर दी। इस खबर ने दर्शकों को भी खासा मायूस कर दिया। हालांकि, मेकर्स लगातार इस बहुप्रतीक्षित फिल्म के ट्रेलर को लेकर अपडेट दे रहे हैं और अब इसे लेकर एक नया अपडेट आया है। जी हां, नितेश तिवारी की फिल्म का ट्रेलर कब आने वाला है, इसका खुलासा हो गया है। नए अपडेट के अनुसार, 'रामायण- पार्ट 1' का ट्रेलर टॉम हॉलैंड और जेंडाया स्टारर अमेरिकी सुपरहीरो फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' के साथ देखने को मिलेगा।

'रामायण- पार्ट 1' ट्रेलर पर नया अपडेट

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसके अनुसार इस हफ्ते रिलीज हो रही 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' देखने थिएटर जाने वाले दर्शकों को एक जबरदस्त सरप्राइज मिलने वाला है। मार्वल फिल्म देखने के अलावा, दर्शकों को बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लेटेस्ट ट्रेलर भी देखने को मिलेंगे। 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को थिएटर में रिलीज हो रही है और इसी के साथ 'रामायण' और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का ट्रेलर भी दिखाया जाएगा।

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से पहले दिखाए जाएंगे 'रामायण' और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ट्रेलर

तरण आदर्श ने अपने पोस्ट में लिखा- 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' रिकॉर्ड-तोड़ शुरुआत के लिए तैयार है। 'रामायण' और 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ट्रेलर इस फिल्म के साथ में दिखाए जाएंगे। स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे भारत में मैसिव ओपनिंग के लिए तैयार है। सिनेमाघरों में 'स्पाइडर-मैनः ब्रांड न्यू डे' देखने वाले दर्शकों के लिए एक और खास तोहफा है... फिल्म शुरू होने से पहले 'एवेंजर्स डूम्सडे' और 'रामायण' के थिएट्रिकल ट्रेलर का लेटेस्ट ट्रेलर दिखाया जाएगा।'

24 जुलाई को रिलीज होने वाला था 'रामायण' का ट्रेलर

रणबीर कपूर और यश स्टारर 'रामायण' का ट्रेलर पहले 24 जुलाई को रिलीज होने वाला था। लेकिन, रिलीज से कुछ घंटे पहले ही प्रोड्यूसर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने एक बयान जारी किया और बताया कि ट्रेलर की रिलीज फिलहाल टाल दी गई है। अपने पोस्ट में उन्होंने बताया कि फिल्म सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बन रही है। अपने पोस्ट में प्रोड्यूसर ने लिखा, 'आज हमारी 'रामायण' के लिए एक बहुत खास पल है। सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हमारी पार्टनरशिप से 'रामायण' को दुनिया भर में ले जाने का मेरा सपना सच हो रहा है। इसलिए, अब हम अपना ट्रेलर बाद में दुनिया भर में रिलीज करेंगे। यह भारतीय सिनेमा के 100 से ज्यादा सालों के इतिहास में गर्व का पल होगा जब 'रामायण' को किसी बड़ी हॉलीवुड फ़िल्म की तरह पूरी दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।' हालांकि, अब मेकर्स ने एक नए पोस्ट के जरिए रामायण के ट्रेलर की नई रिलीज डेट अनाउंस कर दी है, जिसके अनुसार ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4.15 पर रिलीज होगा।

रामायण की कास्ट और रिलीज की तारीख

महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित, नितेश तिवारी की अपकमिंग माइथोलॉजिकल फिल्म दो भागों में बन रही है। 'रामायण- पार्ट 1' में दिवाली 2026, जबकि 'रामायण पार्ट 2' दिवाली 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बिग बजट फिल्म में भारतीय सिनेमा के कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आएंगे। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस माइथोलॉजिकल फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी। कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में होंगे, सनी देओल हनुमान का किरदार निभाएंगे और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ेंः भगवान राम के किरदार के लिए रणबीर कपूर ने 2 साल की कठिन साधना, खोला 'रामायण' की तैयारी का राज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन