1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. CWG 2026 में आज इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर, पांच मेडल जीतने का मौका, देखिए छठे दिन का पूरा शेड्यूल

CWG 2026 में आज इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेंगी नजर, पांच मेडल जीतने का मौका, देखिए छठे दिन का पूरा शेड्यूल

 Written By: Hitesh Jha @HiteshjhaL58268
 Published : Jul 28, 2026 11:30 am IST,  Updated : Jul 28, 2026 11:30 am IST

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में छठे दिन भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में अपनी चुनौती पेश करेंगे। वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों से कई मेडल जीतने की उम्मीद है।

Jadumani Singh- India TV Hindi
जादूमणि सिंह Image Source : AP

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मीराबाई चानू और शर्मिला धनखड़ के गोल्ड मेडल के साथ भारत अब तक कुल 10 मेडल जीत चुका है, जिनमें से 6 पदक भारत को 27 जुलाई को मिले। प्रतियोगिता के छठे दिन भी भारत के कई एथलीट अलग-अलग खेलों में अपनी दावेदारी पेश करेंगे। वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग और स्विमिंग में भारतीय खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। आज कुल 5 मेडल के मुकाबले खेले जाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि कॉमनवेल्थ गेम्स में छठे दिन भारत का शेड्यूल क्या रहने वाला है।

एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स

  • 4:30 PM - मेंस 400 मीटर राउंड-1: राजेश रमेश (हीट-3), विशाल टीके (हीट-6)
  • 11:35 PM - वुमेंस हाई जंप फाइनल (मेडल इवेंट): पूजा
  • 12:55 AM (29 जुलाई) - मेंस 10,000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट): गुलवीर सिंह

बॉक्सिंग

  • 10:30 PM - वुमेंस 54 किग्रा क्वार्टरफाइनल: प्रीति पवार vs निकोल क्लाइड (नॉर्दर्न आयरलैंड)
  • 11:00 PM - वुमेंस 60 किग्रा क्वार्टरफाइनल: प्रिया घंघास vs नियाम मिशेल (स्कॉटलैंड)
  • 11:30 PM - वुमेंस 65 किग्रा क्वार्टरफाइनल: परवीन हुड्डा vs साचा हिकी (इंग्लैंड)
  • 12:15 AM - मेंस 55 किग्रा क्वार्टरफाइनल: जादुमणि सिंह मांडेंगबाम vs म्वेंगो म्वाले (जाम्बिया)
  • 1:30 AM - मेंस 90 किग्रा क्वार्टरफाइनल: कपिल पोखरिया vs रॉबर्ट मैकनल्टी (स्कॉटलैंड)

स्विमिंग और पैरा स्विमिंग

  • 3:26 PM - मेंस 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स: साजन प्रकाश (हीट-9)
  • 4:41 PM - मेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स: श्रीहरि नटराज (हीट-4)
  • 4:57 PM - मेंस 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स: आर.वी.वी.बी.के. बुडिगिना (हीट-1), अली इमाम (हीट-2)
  • 11:57 PM - मेंस 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 फाइनल (मेडल इवेंट) - बुडिगिना और अली इमाम (क्वालिफाई करने पर)
  • 12:50 AM - मेंस 50 मीटर बटरफ्लाई सेमीफाइनल - साजन प्रकाश (क्वालिफाई करने पर)
  • 1:33 AM - मेंस 100 मीटर बैकस्ट्रोक सेमीफाइनल - श्रीहरि नटराज (क्वालिफाई करने पर)

वेटलिफ्टिंग

  • 6:30 PM - वुमेंस 63 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट): निरुपमा देवी सेराम
  • 1:07 AM - वुमेंस 69 किग्रा फाइनल (मेडल इवेंट): हरजिंदर कौर

बॉल्स और पैरा बॉल्स

  • 10:20 PM - मेंस पेयर्स सेक्शनल प्ले: नवनीत सिंह और दिनेश कुमार vs कुक आइलैंड्स
  • 1:10 AM - वुमेंस सिंगल्स सेक्शनल प्ले: नयनमोनी सैकिया vs एमी विलियम्स (वेल्स)

कॉमनवेल्थ गेम्स में 27 जुलाई का दिन भारत के लिए बहुत शानदार रहा, जहां भारतीय एथलीट्स ने कुल 6 मेडल जीते। इनमें 1 गोल्ड, 3 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इन मेडल के साथ ही भारत के मेडल की संख्या 10 हो गई है। दिन की सबसे बड़ी उपलब्धि वुमेंस की पैरा शॉट पुट F57 स्पर्धा में मिली, जहां शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड मेडल जीता और इसी खेल में शिल्पा के शायला ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव (53 किग्रा) और वल्लूरी अजय बाबू (79 किग्रा) ने सिल्वर मेडल जीता, जबकि बिंद्यारानी देवी (58 किग्रा) को ब्रॉन्ज मेडल मिला। वहीं एथलेटिक्स की बात करें तो सर्वेश अनिल कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता।

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल