कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो BFFs with Vogue में अनीता श्रॉफ अदजानिया के साथ पहुंची थीं। शो में नेहा ने कैटरीना से पूछा था कि उन्हें किस सेलेब्रिटी का जिम लुक ओवर द टॉप लगता है। इस पर कैट ने कहा था कि उन्हें जाह्नवी का लुक ओवर द टॉप तो नहीं लगता है, लेकिन उन्हें जाह्नवी के बहुत ज्यादा छोटे शॉर्ट्स को लेकर चिंता है।
इसके बाद सोनम ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में जाह्नवी की जिम से बाहर निकलते हुए एक तस्वीर लगाई थी, जिसमें वो डेनिम शॉर्ट्स और टैंक टॉप में नज़र आ रही थी। इस तस्वीर पर सोनम ने लिखा था- ''वो रेग्युलर कपड़े भी पहनती है और अच्छी भी लगती है।'' सोनम के इस कमेंट को कैटरीना के बयान का जवाब माना जा रहा था, लेकिन सोनम ने ट्वीट कर इन खबरों को बकवास बताया है।
Sonam Kapoor's Instagram Story
सोनम ने ट्वीट किया- ''मैं जाह्नवी का बचाव उस बात पर नहीं कर रही थी जो मेरी बहुत अच्छी दोस्त कैटरीना ने मासूमियत में कहा होगा। मेरी बहन के साथ उसके जिम लुक पर हमारा मज़ाक चलता रहता है। मीडियावालों प्लीज़ ड्रामा क्रिएट मत करिए।''
आपको बता दें कि सोनम और कैटरीना के बीच रिश्ते हमेशा अच्छे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे की तारीफ भी करती रहती हैं।
दोनों के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो सोनम 'द ज़ोया फैक्टर' में नज़र आएंगी, जिसमें उनके साथ दिलक्वेर सलमान हैं। फिल्म 20 सितंबर, 2019 को रिलीज़ होगी।
वहीं कैटरीना अपनी फिल्म 'भारत' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं। फिल्म 5 जून को रिलीज़ होने वाली है। इसमें सलमान खान, दिशा पाटनी, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ और तब्बू भी हैं।