1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्वरा भास्कर को लेकर झलका सोनम कपूर का ये दर्द

स्वरा भास्कर को लेकर झलका सोनम कपूर का ये दर्द

सोनम कपूर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ स्वरा भास्कर और करीना कपूर खान भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। सोनम का मानना है कि...

swara- India TV Hindi
swara

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। इस फिल्म में उनके साथ स्वरा भास्कर और करीना कपूर खान भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। सोनम का मानना है कि उनकी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की सह-कलाकार स्वरा एक उत्कृष्ट अभिनेत्री हैं, लेकिन उनके काम को उतनी प्रशंसा नहीं मिली, जितनी मिलनी चाहिए थी।

सोनम ने गुरुवार को ब्रांड चंदन की 'द पार्टी स्टार्टर' एंथम के अनावरण के मौके पर कहा, "मुझे लगता है कि स्वरा को जितनी प्रशंसा मिलनी चाहिए, उतनी नहीं मिली है। पिछले साल, 'निल बटे सन्नाटा' एकमात्र अद्भुत फिल्म रही और उनकी प्रस्तुति उत्कृष्ट थी। अगर आप इस तरह की फिल्में देखेंगे, तो सच्चे नारीवाद को समझेंगे।"

स्वरा अभिनीत 'अनारकली ऑफ आरा' से डिलीट किए गए कुछ बोल्ड सीन ऑनलाइन लीक होने के बारे में पूछे जाने पर सोनम ने कहा, "मुझे उनकी फिल्म देखने का मौका मिला और इसे देखते हुए मैं बहुत रो पड़ी। मैं उनकी प्रस्तुति और अनारकली की कहानी से हैरान थी।"

स्वरा और सोनम 'वीरे दी वेडिंग' में तीसरी बार साथ काम करती हुई दिखेंगी। इससे पहले इन्हें ‘रांझणा’ में भी देखा गया था। 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के अवसर पर सोनम ने संदेश देते हुए महिलाओं को सशक्त बनने का आह्वान किया है।

Latest Bollywood News