1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब करियर के बुरे दौर में अमिताभ इस तरह बने गोविंदा की प्रेरणा

जब करियर के बुरे दौर में अमिताभ इस तरह बने गोविंदा की प्रेरणा

 Published : Mar 03, 2017 05:26 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 05:26 pm IST

गोविन्दा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आ गया हीरो’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। गोविंदा ने हाल ही में कहा है कि फिल्म उद्योग में बहुत से कैंप हैं और उन्हें लगता है कि...

amitabh govinda- India TV Hindi
amitabh govinda

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता गोविन्दा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘आ गया हीरो’ को लेकर चर्चा में बने हुए है। फिलहाल वह अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। गोविंदा ने हाल ही में कहा है कि फिल्म उद्योग में बहुत से कैंप हैं और उन्हें लगता है कि फिल्म उद्योग के किसी कैंप में शामिल नहीं होने का उनका निर्णय गलत था। 90 के दशक में अभिनेता का करियर बहुत अच्छा था, लेकिन 2000 के मध्य में राजनीति में आने के बाद उनका करियर धीमा पड़ गया।

हालांकि उन्होंने ‘पार्टनर’ से फिल्मों से वापसी की। लेकिन उनकी पिछली रिलीज फिल्म ‘हैप्पी एंडिंग’ और ‘किल दिल’ भी बाक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी। गोविन्दा का कहना है कि फिल्म उद्योग में किसी विशेष कैंप से जुड़ने पर अभिनेता का करियर आगे बढ़ता है, लेकिन उन्हें यह अहसास बहुत देर से हुआ।

गोविन्दा ने कहा, “बॉलीवुड में बहुत से कैंप हैं। मैं कभी किसी कैंप से नहीं जुड़ा, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा यह निर्णय गलत था। मुझे ऐसा करना चाहिए था। इससे आपका करियर प्रभावित होता है। बॉलीवुड एक बड़ा परिवार है।“ उन्होंने कहा, “इस परिवार में, यदि आप का भाईचारा और अच्छे रिश्ते बनाते हैं, तो यह काम आता है। यदि आप इस परिवार का हिस्सा हैं और यदि आप पर किसी की कृपा है, तो आप अच्छा करेंगे।“

अभिनेता ने बताया कि करियर के कमजोर दिनों में लोगों ने उनकी यात्रा कठिन बना दी थी लेकिन उस वक्त उन्होंने मेगा स्टार अमिताभ बच्चन का अनुसरण किया, जिन्होंने आर्थिक तंगी से लडा़ई लड़ी। उन्होंने कहा, “मैंने बहुत संघर्ष किए। मैं कह रहा हूं कि यह आसान नहीं था। जब मैं संघर्ष कर रहा था, तो लोगों ने मेरी मदद नहीं की। मैंने सुना और देखा कि बच्चन जी के साथ क्या हुआ, लेकिन मुझे नहीं लगता था कि मेरे साथ भी ऐसा होगा। वह ऐसा कर सके, इससे बाहर निकले, यह बहुत प्रेरणादायक था।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन