1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Girl श्रद्धा कपूर को किसने बनाया दीवाना, जानिए

Birthday Girl श्रद्धा कपूर को किसने बनाया दीवाना, जानिए

 Published : Mar 03, 2017 01:48 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 05:40 pm IST

अदाकारा श्रद्धा कपूर 3 फरवरी को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की लाडली है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 21 साल की उम्र में फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी। हालांकि उन्हें इस फिल्म से कोई खास सफलता हासिल नहीं...

Shraddha Kapoor- India TV Hindi
Shraddha Kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा श्रद्धा कपूर 3 फरवरी को अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर की लाडली है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 21 साल की उम्र में फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी। हालांकि उन्हें इस फिल्म से कोई खास सफलता हासिल नहीं हो पाई। इसके बाद वह फिल्म 'आशिकी 2' नजर आईं। इस फिल्म से उन्होंने अपने फैंस के दिलों पर छाप छोड़ दी, उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज फैंस उनकी एक झलक के दीवाने रहते हैं।

कुछ समय पहले जिस श्रद्धा को उनके पिता शक्ति कपूर की बेटी के नाम से जाना जाता था, आज उसी ने केवल अपनी मेहनत और लग्न के दम पर दर्शकों के बीच एक अहम मुकाम हासिल कर लिया है। आज उनका बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में लिया जाता है। फैंस श्रद्धा से जुड़ी हर बात को फॉलो करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई बातें ऐसी हैं जिन्हें जानकार उनके फैंस भी हैरान रह जाएंगें।

अपनी मासूमियत से दर्शकों को लुभाने वाली श्रद्धा के बारे में क्या आप जानते हैं कि उन्हें किस चीज से डर लगता है। दरअसल हर व्यक्ति को किसी न किसी चीज का फोबिया होता है और वैसे ही श्रद्धा कपूर को आकाशीय बिजली से बहुत डर लगता है।

अगली स्लाइड में भी जानिए श्रद्धा से जुड़ी कुछ और रोचक बातें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन