1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाहुबली 2' के ट्रेलर पर काम जारी, जल्द होगा रिलीज

'बाहुबली 2' के ट्रेलर पर काम जारी, जल्द होगा रिलीज

 Published : Mar 03, 2017 12:15 pm IST,  Updated : Mar 03, 2017 12:15 pm IST

'बाहुबली: द कन्क्लूशन्स' की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आती ज रही है, वैस वैसे दर्शकों में इस फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है। अब इसके ट्रेलर को जारी करने के लिए भी खूब तैयारियां चल रही हैं।

baahubali- India TV Hindi
baahubali

चेन्नई: एस.एस.राजामौली के निर्देशन में बनी आगामी तेलुगू ऐतिहासिक फिल्म 'बाहुबली: द कन्क्लूशन्स' की रिलीज डेट जैसे-जैसे करीब आती ज रही है, वैस वैसे दर्शकों में इस फिल्म के लिए उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है। अब इसके ट्रेलर को जारी करने के लिए भी खूब तैयारियां चल रही हैं। छायाकार के.के. सेंथिल कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि 'बाहुबली: द कन्क्लूशन्स' उर्फ 'बाहुबली 2' के ट्रेलर पर काम चल रहा है और यह जल्द रिलीज हो सकता है।

सेंथिल ने गुरुवार को ट्विटर पर कहा, "अन्नपूर्णा स्टूडियोज 'बाहुबली 2' के ट्रेलर पर काम कर रहे हैं। सीवी राव और शिवकुमार के साथ स्क्रीन केलीब्रेशन करना सही है।" एस.एस राजमौली के साथ कुमार की यह 7वीं फिल्म होगी। इससे पहले दोनों 'यमडोंग', 'मगधीरा' और 'ईगा' जैसी फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं।

यह 2015 में आई फिल्म ‘बाहुबली’ का दूसरा भाग है। इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर शानदार कमाई कर कई नए रिकॉर्ड कायम किए थे। अब दर्शक इसके दूसरे भाग का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वहीं फिल्म के कलाकारों ने भी ‘बाहुबली 2’ के लिए पिछली बार से कई गुना ज्यादा मेहनत की है। फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, राम्या कृष्णन और सत्यराज जैसे सितारे मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म 28 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन