1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदा शर्मा ने बताया, टैलेंट के दम पर दुनिया में कही भी काम करना आसान

अदा शर्मा ने बताया, टैलेंट के दम पर दुनिया में कही भी काम करना आसान

 Published : Mar 03, 2017 11:35 am IST,  Updated : Mar 03, 2017 11:35 am IST

अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘कमांडो 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अदा को अपनी फिल्म '1920' से दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल हुई। अब उन्हें अपनी फिल्म ‘कमांडो 2’ से काफी उम्मीदें हैं।

Adah Sharma- India TV Hindi
Adah Sharma

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म कमांडो 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अदा को अपनी फिल्म '1920' से दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल हुई। अब उन्हें अपनी फिल्म ‘कमांडो 2’ से काफी उम्मीदें हैं। अदा की बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बनाने की इच्छा है और उन्हें उम्मीद है कि 'कमांडो 2' उनके इस सपने को कामयाब करने में मील का पत्थर साबित होगी।

साल 2008 में फिल्म '1920' से डेब्यू कर चुकीं अदा ने यूं तो 'हम हैं राही कार के' और 'हंसी तो फंसी' जैसी फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें लगता है कि 'कमांडो 2' में उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मौका मिला है। अदा शर्मा ने एक साक्षात्कार में बताया, "फिल्म ‘1920’ में मैंने भूत का किरदार निभाया था लेकिन ‘कमांडो 2’ में मुझे एक मॉर्डन लड़की का किरदार निभाने का मौका मिला जो लोगों को पसंद आएगा।"

'कमांडो 2' विद्युत जामवाल के कंधों पर टिकी हुई है, तो ऐसे में फिल्म में अदा के लिए क्या खास है? इसके जवाब में वह कहती हैं, "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। ‘1920’ में रजनीश दुग्गल सशक्त किरदार में थे लेकिन फिर भी लोगों ने मेरा काम पसंद किया। ‘कमांडो 2’ की पटकथा में मेरा किरदार बेहतरीन तरीके से गढ़ा गया है, मैंने स्क्रिप्ट सुनते ही यह फिल्म करने का मन बना लिया था। विद्युत के जबरदस्त एक्शन के बावजूद लोगों को मेरा किरदार पसंद आएगा।"

इस फिल्म में अदा ने सभी एक्शन सीन हाई हील्स में किए हैं। वह कहती हैं, "हां, आपने सही सुना है। मैने सभी एक्शन दृश्य हिल पहनकर किए हैं। हिल के साथ एक्शन करना बहुत आसान है और यह स्क्रिप्ट की डिमांड के अनुरूप किया गया है। मैंने फिल्म में गुची बैग से एक्शन दृश्य भी कर रही हूं जो लोगों को भाएंगे।"

अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन