1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अदा शर्मा ने बताया, टैलेंट के दम पर दुनिया में कही भी काम करना आसान

अदा शर्मा ने बताया, टैलेंट के दम पर दुनिया में कही भी काम करना आसान

 Published : Mar 03, 2017 11:35 am IST,  Updated : Mar 03, 2017 11:35 am IST

अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म ‘कमांडो 2’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अदा को अपनी फिल्म '1920' से दर्शकों के बीच एक खास पहचान हासिल हुई। अब उन्हें अपनी फिल्म ‘कमांडो 2’ से काफी उम्मीदें हैं।

Adah Sharma
Adah Sharma

तमिल, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी अदा शर्मा दक्षिण की फिल्मों की तरह हिंदी फिल्म जगत में भी खुद को स्थापित करना चाहती हैं। यह पूछे जाने पर कि दक्षिण की फिल्मों की तुलना में हिंदी फिल्म जगत में काम करना कितना चुनौतीपूर्ण रहा? वह कहती हैं, "दक्षिण भारत में एक्शन फिल्मों और रोमांटिक फिल्मों को अधिक पसंद किया जाता है। अक्षय कुमार हाल ही में दक्षिण में रजनीकांत के साथ फिल्म की शूटिंग करके आए हैं तो मणिरत्नम हिंदी फिल्म जगत में काम कर रहे हैं। दक्षिण या उत्तर भारत तो सिर्फ भौगोलिक सीमाएं हैं। अंतर सिर्फ भाषा का है। आजकल सभी दक्षिण भारतीय कलाकारों को हिंदी का अच्छा-खासा ज्ञान होता है और वे बड़े आराम से यहां काम करते भी हैं तो किसी के लिए चुनौती जैसा कुछ भी नहीं है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन