1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में था 'फिल्लौरी' का भूत

OMG! ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में था 'फिल्लौरी' का भूत

 Published : Mar 02, 2017 05:30 pm IST,  Updated : Mar 09, 2017 11:23 am IST

क्या आपको पता है इस समारोह में एक भूत भी पहुंचा था, जीं हां, और ये भूत कोई और नहीं...

oscar ghost- India TV Hindi
oscar ghost

नई दिल्ली: बीते रविवार को धूम धाम से ऑस्कर अवॉर्ड समारोह का आयोजन हुआ था। कई नामचीन हस्तियों ने बढ़ चढ़कर समारोह में हिस्सा लिया था। बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी ऑस्कर के रेड कारपेट पर चली थीं। लेकिन क्या आपको पता है इस समारोह में एक भूत भी पहुंचा था, जीं हां, और ये भूत कोई और नहीं फिल्म 'फिल्लौरी' की शशि यानी अनुष्का शर्मा थी।

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट से ये तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में 'फिल्लौरी' की भूत शशि (अनुष्का शर्मा) भी नजर आ रही हैं। अनुष्का ने तस्वीर के साथ लिखा है, ये लोग मुझे सुन नहीं पाए, मैं तो कब से हिंदी में कह रही थी कि नाम गलत लिखा है। शशि वाज दीअर!’

आपको बता दें फिल्म ‘फिल्लौरी’ में अनुष्का शशि नाम की एक भूतनी का रोल प्ले कर रही हैं, और अनुष्का ने ऑस्कर समारोह के दौरान हुई उस गलती पर चुटकी ली है, जब अनाउंसर ने गलती से फिल्म ‘मूनलाइट’ की जगह फिल्म ‘ला ला लैंड’ को बेस्ट फिल्म के अवॉर्ड के लिए बुला लिया था।

OSCAR 2017: हुई बड़ी चूक, ‘मूनलाइट’ की जग‍ह 'ला ला लैंड' को बताया सर्वश्रेष्ठ फिल्म

अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ की फिल्म फिल्लौरी बड़े पर्दे पर 24 मार्च को रिलीज हो रही है।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर:

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन