1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. VIDEO: कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ फनी अंदाज में नजर आईं सोनम कपूर

VIDEO: कथित ब्वॉयफ्रेंड के साथ फनी अंदाज में नजर आईं सोनम कपूर

अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर अक्सर अपनी फिल्मों और खास फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इसके साथ ही पिछले कुछ वक्त से वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। दरअसल कुछ समय से सोनम का नाम दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा...

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

नई दिल्ली: बॉलीवुड के झकास अभिनेता अनिल कपूर की लाडली सोनम कपूर अक्सर अपनी फिल्मों और खास फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। लेकिन इसके साथ ही पिछले कुछ वक्त से वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में आ गई हैं। दरअसल कुछ समय से सोनम का नाम दिल्ली के बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ जोड़ा जा रहा है। इन दोनों की कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन हाल ही में सोनम अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आनंद के साथ दिखाई दे रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह काफी फनी अंदाज में नजर आ रही हैं। दरअसल इस वीडियो में सोनम चम्मच से एक जादू दिखाती हुए दिख रही हैं। इसमें उनके साथ उनक कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा भी बैठे हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि सोनम और आनंद के रिश्ते को लेकर अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। लेकिन इनके इस रिश्ते के बारे में भी जो खबरें आ रही हैं उस पर भी दोनों में से किसी ने कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है।

सोनम कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में सोनम के अलावा करीना कपूर खान और स्वरा भास्कर भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब सोनम, करीना के साथ किसी फिल्म में काम करने जा रही हैं। वहीं स्वरा के साथ यह उनकी तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले ये दोनों अभिनेत्रियां ‘रांझणा’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ में भी नजर आ चुकी हैं।

Latest Bollywood News