1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हॉलीवुड में एंट्री के लिए अच्छी पटकथा का इंतजार: सोनम

हॉलीवुड में एंट्री के लिए अच्छी पटकथा का इंतजार: सोनम

अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर की बेटी ने 'नीरजा' के बाद अभी तक कोई भी फिल्म रिलीज नहीं की है। उन्होंने कहा, "मैं अभी किसी सही पटकथा का इंतजार कर रही हूं।"

sonam kapoor- India TV Hindi
sonam kapoor

मुंबई:  फिल्म ‘नीरजा’ में नजर आ चुकी अभिनेत्री सोनम कपूर का हॉलीवुड की  फिल्मों को लेकर कहना है कि उन्हें अभी अच्छी पटकथा का इंतजार है। तभी वह किसी हॉलीवुड की फिल्म में काम करेगी। इसके लिए वह लगातार कोशिश भी कर रही है।

ये भी पढ़े-  'नीरजा' के बाद सोनम कपूर को फिल्म की तलाश

पिछले साल उन्हें इसमें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। लेकिन सोनम का कहना है कि वह इस तरह की आलोचनाओं पर ध्यान ही नहीं देती हैं। हाल में ही कान फिल्म महोत्सव के दौरान पिछले वर्ष अपने लुक को लेकर कटु आलोचनाएं झेल चुकी अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह फैशन क्रिटिक्स की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देतीं और अगले सप्ताह फिर से महोत्सव में शामिल होने के लिए तैयार है। महोत्सव में सोनम के एली सैब के पंख वाले गाउन की सोशल मीडिया में बड़ी आलोचना हुई थी। हालांकि उनके बाकी कपड़ों की खूब तारीफ हुई थी।

अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उन्होंने हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया, लेकिन अभी तक उन्हें कुछ बहुत अच्छा नहीं मिला। सोनम ने बताया, "मैं कोशिश कर रही हूं और ऑडिशन भी दे रही हूं। लेकिन मुझे अभी तक अच्छी पेशकश नहीं मिली है, जिससे मैं इतना प्रोत्साहित महसूस करूं कि उसके लिए समय निकाल सकूं।"

अभिनेता-निर्माता अनिल कपूर की बेटी ने 'नीरजा' के बाद अभी तक कोई भी फिल्म रिलीज नहीं की है। उन्होंने कहा, "मैं अभी किसी सही पटकथा का इंतजार कर रही हूं।"

सोनम से जब पूछा गया कि क्या बॉलीवुड पृष्ठभूमि के कलाकारों के लिए बाहरी कलाकारों की तुलना में फिल्मों के बीच अंतराल रखना आसान होता है, तो उन्होंने कहा, "सही चीज करने का इंतजार करने के लिए काफी साहस की जरूरत होती है। मैं अपने पिता से पैसे नहीं लेती। मैं अनिल कपूर की बेटी हूं, इसका मतलब यह नहीं कि मेरे पिता मेरे सारे बिलों का भुगतान करते हैं।"

सोनम ने कहा, "मैं अनिल कपूर की बेटी हूं, इसलिए लोग अधिक सम्मान से पेश आते हैं, पर मेरे बिलों का भुगतान इसलिए नहीं होता कि मैं उनकी बेटी हूं।"

Latest Bollywood News