1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'नीरजा' के बाद सोनम कपूर को फिल्म की तलाश

'नीरजा' के बाद सोनम कपूर को फिल्म की तलाश

 Published : Mar 31, 2016 05:07 pm IST,  Updated : Mar 31, 2016 05:12 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को फिल्म 'नीरजा' में बेहतरीन अभिनय करने के बाद अब तक किसी भी फिल्म में देखा गया है। हाल ही में सोनम ने कहा है कि हाथ में कोई फिल्म नहीं है।

sonam- India TV Hindi
sonam

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर को फिल्म 'नीरजा' में बेहतरीन अभिनय करने के बाद अब तक किसी भी फिल्म में देखा गया है और न ही ऐसी कोई खबर है कि वह किसी फिल्म में नजर आ रही हैं। सोनम इन दिनों किसी अच्छी फिल्म की स्क्रीप्ट के इंतजार में हैं। हाल ही में सोनम ने कहा है कि हाथ में कोई फिल्म न होने की बात उनकी थकान भगा रही है। जब सोनम से पूछा गया तो क्या आपने कोई फिल्म साइन की है? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "नहीं, मैंने कुछ साइन नहीं किया है और इस बात से मेरी थकान भाग रही है कि मैंने कुछ साइन नहीं किया है।" सोनम ने 'नीरजा' में पैन ऐम की फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़े:- अपने इस फैन के साथ सोनम को देखना चाहते हैं अनिल कपूर

उनका मानना है कि बीते कुछ वर्षों में फिल्मों में महिलाओं का चित्रण दमदार हुआ है। वह हालांकि मानती हैं कि मेहनताना को लेकर अभी भी अभिनेत्रियों के साथ भेदभाव होता है। मेहनताने में होने वाले भेदभाव के बारे में उन्होंने कहा, "यह धीरे-धीरे बदल रहा है, लेकिन 'नीरजा' और मेरी फिल्मों ने कितनी कमाई की, इसके बावजूद अभी राह खुली नहीं है।

राम माधवानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म नीरजा भनोट की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। वर्ष 1986 में कुछ आतंकवादियो ने पैन-एम 73 यात्री विमान को हाइजैक कर लिया था। इसी दौरान फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट ने अपनी जान गंवाकर फ्लाइट में मौजूद 360 लोगों की जान बचाई थी। नीरजा की उम्र तब केवल 23 वर्ष ही थी। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया गया, वह इससे नवाजी जाने वाली पहली सबसे कम उम्र की महिला थीं।

अगली स्लाइड में भी पढ़े:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन