सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने ससुरालवालों के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। सोनम का अपने पति आनंद आहूजा की मम्मी, पापा और भाई के संग बहुत अच्छा रिश्ता है।
Image Source : INSTAGRAMSonam Kapoor wishes mother-in-law Priya Ahuja on her birthday
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने ससुरालवालों के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। सोनम का अपने पति आनंद आहूजा की मम्मी, पापा और भाई के संग बहुत अच्छा रिश्ता है। आनंद की मम्मी प्रिया आहूजा का बुधवार को जन्मदिन था। सोनम ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी सास संग तस्वीर शेयर कर पोस्ट लिखा।
उन्होंने लिखा- ''हैप्पी हैप्पी बर्थडे मॉम...आप पूरी दुनिया में सबसे अच्छी हैं...घर, खाने और प्यार को मिस कर रही हूं...आपसे बहुत प्यार करती हूं...''ॉ
प्रिया ने इस पर कमेंट किया- ''आपके प्यार और खूबसूरत बर्थडे गिफ्ट के लिए बहुत शुक्रिया। बहुत अच्छा लगा। बहुत-बहुत प्यार।''
सोनम और आनंद ने पिछले साल 8 मई को मुंबई में शादी की थी। उसी रात उन्होंने रिसेप्शन भी रखा था।
एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सोनम ने कहा था आनंद संग दो महीने फेसबुक, स्नैपचैट और फोन पर बात करने के बाद उन्होंने लंदन में मिलने का प्लान बनाया था।
पहली डेट के बारे में सोनम ने कहा था- ''मैंने शायद उस दिन बहुत खराब स्नीकर्स पहना था। मैं उनसे कहती रहती हूं कि मेरे खराब स्नीकर के बावजूद आप मुझसे प्यार करने लगे। उस दिन लंदन में टहलते और बात करते हुए, मुझे समझ आ गया था कि ये मेरी ज़िंदगी का प्यार हैं।''
सोनम के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनकी लास्ट रिलीज़ फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' दर्शकों को पसंद आई। उनकी अगली फिल्म 'द ज़ोया फैक्टर' है।