Tuesday, March 17, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. #WelcomeBackAbhinandan: शाहरुख खान ने इस अंदाज में किया असली हीरो अभिनंदन का स्वागत

#WelcomeBackAbhinandan: शाहरुख खान ने इस अंदाज में किया असली हीरो अभिनंदन का स्वागत

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Mar 01, 2019 04:50 pm IST, Updated : Mar 01, 2019 07:40 pm IST

#WelcomeBackAbhinandan: अभिनेता शाहरुख खान ने एक बहुत ही प्यारा पोस्ट अभिनंदन के स्वागत के लिए किया है।

#WelcomeBackAbhinandan: - India TV Hindi
#WelcomeBackAbhinandan: 

#WelcomeBackAbhinandan: विंग कमांडर अभिनंदन थोड़ी देर में भारत पहुंचने वाले हैं। वाघा बॉर्डर पर उन्हें रिसीव करने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी सभी अपने हीरो के स्वागत के लिए तैयार हैं। अभिनेता शाहरुख खान ने एक बहुत ही प्यारा पोस्ट अभिनंदन के लिए किया है। शाहरुख खान ने ट्विटर पर तिरंगे की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है- वापस घर आने से बेहतर भावना और कुछ नहीं होती है। घर प्यार, सपनों और उम्मीदों का स्थान होता है। आपकी बहादुरी हमें मजबूत बनाती है। महान। वेलकम बैक अभिनंदन।

अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने भी अभिनंदन का स्वागत किया है। प्रीति ट्विटर पर लिखती हैं- आधी रात है और मैं सो नहीं पा रही हूं। अभिनंदन घर वापस आ रहे हैं। मैं इस वक्त सिर्फ उनके परिवार की फीलिंग के बारे में सोच रही हूं। हर मिनट लाइफ टाइम की तरह लग रहा है। वेलकम बैक अभिनंदन। हम आपकी बहादुरी को सैल्यूट करते हैं।

रणवीर सिंह ने भी ट्वीट करके अभिनंदन का स्वागत किया:

अभिनेता रितेश देशमुख ने भी ट्वीट करके अभिनंदन का स्वागत किया है।

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया:

रवीना टंडन तो टीवी से चिपक गई हैं अभिनंदन की एक झलक के लिए...

वरुण धवन का ट्वीट देखिए...

साइना नेहवाल ने कुछ इस अंदाज में अभिनंदन का स्वागत किया है।

मिताली राज ने लिखा- आज हमारे लिए दो जीत है। स्वागत है अभिनंदन।

शिखर धवन ने कुछ इस अंदाज में ट्वीट किया है।

विवेक ओबरॉय ने भी अभिनंदन के स्वागत में ट्वीट किया है।

राहुल देव ने कुछ इस अंदाज में अभिनंदन का स्वागत किया।

वाघा बॉर्डर पर जश्न का माहौल है। खास बात ये है कि शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के गाने 'दुश्मन के छक्के छुड़ा दें-हम इंडिया वाले' पर लोग झूमते दिखे। इसी गाने के साथ विंग कमांडर का लोग स्वागत कर रहे हैं। वाघा बॉर्डर पर तिरंगा लहरा रहा है। ये नजारा देख हर कोई गर्व महसूस कर रहा है। इसके अलावा एक और वीडियो हाथ लगा है । जिसमें अभिनंदन के माता-पिता और सास-ससुर दिल्ली के लिए फ्लाइट पर चढ़ते हैं । तभी फ्लाइट में बैठे सभी यात्री खड़े हो जाते हैं और उनका तालियों के साथ स्वागत करते हैं।

Also read:

विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर बजाए जा रहे हैं शाहरुख खान के गाने

फैमिली मूवी के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लगा रही है फिल्म लुका छुपी, देखें लोगों के मजेदार रिएक्शन्स

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement