सोनम ने ट्वीट कर बताया, “फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ मेरी अगली फिल्म है। रिया कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिया, एकता कपूर की टीम। परंपराओं व सीमाओं को तोड़ती फिल्म। नया युग। स्त्रीवाद।“
ऐसा पहली बार होगा कि फिल्म ‘नीरजा’ की अभिनेत्री सोनम और अभिनेत्री करीना कपूर एक साथ पर्दे पर नजर आएंगीं। हालांकि सोनम, स्वरा के साथ इससे पहले भी काम कर चुकी हैं। ये दोनों फिल्म ‘रांझणा’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी फिल्में साथ में कर चुके हैं।
अनुभवी अभिनेता टिकू तलसानिया की बेटी शिखा ने 2009 में आई एक फिल्म ‘वेक अप सीड’ में रणबीर कपूर की दोस्त की भूमिका में यादगार अभिनय किया था।
Latest Bollywood News