1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गर्भवती होने के सवाल पर करीना ने कहा, भगवान ने चाहा तो...

गर्भवती होने के सवाल पर करीना ने कहा, भगवान ने चाहा तो...

 Published : Jun 10, 2016 11:46 pm IST,  Updated : Jun 10, 2016 11:46 pm IST

करीना कपूर खान के बारे में पिछले काफी वक्त से खबर आ रही है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में करीना कपूर से जब उनके गर्भवती होने की अटकलों पर सवाल किए गए तो वह इनसे बचती हुई नजर आईं।

kareena- India TV Hindi
kareena

मुंबई: करीना कपूर खान के बारे में पिछले काफी वक्त से खबर आ रही है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं और पटौदी खानदान में जल्द ही किलकारियां गूंजना वाली हैं। लेकिन सैफ अली खान या करीना कपूर दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर मुहर नहीं लगाई है। हाल ही में करीना कपूर से जब उनके गर्भवती होने की अटकलों पर सवाल किए गए तो वह इनसे बचती हुई नजर आईं। आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' के प्रचार के लिए पहुंचीं करीना से जब पूछा गया कि क्या उनके गर्भवती होने की बात सच है, तो उन्होंने कहा, "मैं महिला हूं। उम्मीद है, भगवान की कृपा होगी। लेकिन अभी मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकती। फिलहाल आप सभी इस बारे में जिस तरह बात कर रहे हैं, उससे मैं रोमांचित महसूस कर रही हूं।"

इसे भी पढ़े:- 'उड़ता पंजाब' में इन जगहों पर कट लगाना चाहता है सेंसर बोर्ड

'पीरियड्स' नहीं है कोई शाप, सोच बदलने की है जरुरत: करीना

करीना-सैफ के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान!

हाल ही में लंदन में सैफ के साथ छुट्टी मनाकर लौटीं करीना ने मजाक में कहा कि उन्होंने लंदन में पांच बच्चे छिपाकर रखे हैं। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' को लेकर उत्साहित हैं।

अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित यह फिल्म इन दिनों विवादों में छाई हुई है। फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड और बॉलीवुड हस्तियों के बीच एक जंग छिड़ी हुई है जो अब तक रुकने का नाम नहीं ले रही। इस मामले में कई फिल्मी सितारों ने सामने आकर इसका समर्थन किया है। यह विवाद अब मुंबई हाई कोर्ट तक जा पहुंचा है जिसकी सुनवाई सोमवार को की जाएगी। फिल्म में करीना कपूर के अलावा शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और पंजाबी फिल्मों के गायर-अभिनेता दिलजीत दोसांझ जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पंजाब में ड्रग्स की समस्या पर आधारित है। इसे 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन