1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना-सैफ के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान!

करीना-सैफ के घर जल्द आने वाला है नन्हा मेहमान!

 Published : Jun 01, 2016 05:59 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 06:04 pm IST

हाल ही में खबर आई है कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान जल्द पटौदी परिवार में नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाले हैं।

KAREENA- India TV Hindi
KAREENA

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान चाहें लाख मना करें लेकिन यह बात सामने आ ही गई है कि पटौदी खानदान में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। हाल ही में खबर आई है कि करीना कपूर मां बनने वाली हैं। खबरों के अनुसार करीना का यह चौथा महीना चल रहा है और इस साल के अंत तक वह मां बन सकती हैं। सैफ अली खान भी इन दिनों करीना का काफी ध्यान रख रहे हैं। फिलहाल ये दोनों लंदन में हैं। कुछ दिन पहले ही करीना को लंदन में फलों और घर के सामान की खरीदारी करते हुए देखा गया था। खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि लंदन में ये दोनों छुट्टियां मनाने नहीं बल्कि करीना की प्रेगनेंसी के चलते उनके आराम के लिए वहां पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़े:- सैफ की बेटी सारा इस नेता के बेटे को कर रही हैं डेट

पत्नी को खुश करने के लिए शाहिद कपूर ने कैसे मनाई छुट्टी, जानिए

रितेश-जिनीलिया के घर फिर आई खुशी, रिआन को मिला छोटा भाई

फिलहाल तो आधिकारिक तौर पर इन खबरों की पुष्टि नहीं की गई है। यह खबर कितनी सही है इसका पता तो वक्त के साथ ही चल पाएगा। सैफ से कुछ वक्त पहले जब पूछा गया था कि वह कब पिता बनेंगे। तब सैफ का कहना था कि जब भी करीना इसके लिए तैयार होंगी वह बेबी प्लान करेंगे। अब इन खबरों से लगता है कि यह जोड़ा भी अब नन्हें मेहमान के लिए बिलकुल तैयार है। खबरों के अनुसार बेबो ने इस साल कोई फिल्म भी साइन नहीं की है।

वहीं दूसरी तरफ बुधवार 1 जून को ही रितेश और जेनेलिया के घर एक और नन्हा मेहमान आ गया है। इनके अलावा करीना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर की पत्नी मीरा भी जल्द ही खुशखबरी देने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन