1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रितेश-जिनीलिया के घर फिर आई खुशी, रिआन को मिला छोटा भाई

रितेश-जिनीलिया के घर फिर आई खुशी, रिआन को मिला छोटा भाई

 Published : Jun 01, 2016 01:24 pm IST,  Updated : Jun 01, 2016 01:24 pm IST

रितेश देशमुख ने दोबारा डैडी बनने की खुशखबरी ट्विटर पर शेयर की। जिनीलिया डिसूज़ा ने बेटे को जन्म दिया है।

reteish and genelia blessed with a baby boy again.- India TV Hindi
reteish and genelia blessed with a baby boy again.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख दोबारा डैडी बन गए हैं। जिनीलिया डिसूज़ा ने बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने यह खुशखबरी ट्विटर पर शेयर की। रितेश ने अपने बड़े बेटे रिआन की एक फोटो शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा, "हाय गाइज! मेरे आई व बाबा ने मुझे तोहफे में एक छोटा भैया दिया। अब मेरे सारे खिलौने उसके हैं। लव रिआन।"

रितेश ने 'तुझे मेरी कसम' (2003) से फिल्म जगत में कदम रखा था और 3 फरवरी, 2012 में अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा के साथ शादी की थी। उनके पहले बेटे रिआन का जन्म 2014 में हुआ।

बॉलीवुड हस्तियों ने रितेश के दोबारा डैडी बनने की घोषणा करते ही उन्हें शुभकामनाएं देनी शुरू कर दीं।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन