साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी को हुआ कोरोना, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ
साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी को हुआ कोरोना, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ
India TV Lifestyle Desk
Published : Nov 09, 2020 11:57 am IST, Updated : Nov 09, 2020 12:08 pm IST
साउथ के मेगारस्टार अभिनेता चिरंजीवी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 65 वर्षीय अभिनेता चिरंजीवी ने ट्वीट के द्वारा इस बात की जानकारी दी।
Image Source : INSTAGRAM/CHIRANJEEVIKONIDELAसाउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी को हुआ कोरोना, फैंस कर रहे जल्द ठीक होने की दुआ
साउथ के मेगारस्टार अभिनेता चिरंजीवी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। 65 वर्षीय अभिनेता चिरंजीवी ने ट्वीट के द्वारा इस बात की जानकारी दी। अपकमिंग फिल्म आचार्य शूटिंग के शुरू करने से पहले चिरंजीवी ने अपना कोविड टेस्ट किया था।। टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
चिरंजीवी ने ट्ववीट करके लिखा, मुझे किसी प्रकार के कोरोना लक्षण नहीं है। अब मैं होम क्वारंटाइन में हूं। पिछले 4-5 दिनों में जो भी मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी टेस्टिंग करवा ले। मेरे स्वास्थ्य के लोगों को अवगत कराता रहूंगा।''