1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड की इस महिला डायरेक्टर ने श्रीदेवी से सीखा खुद पर यकीन करना

बॉलीवुड की इस महिला डायरेक्टर ने श्रीदेवी से सीखा खुद पर यकीन करना

2012 में आई श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ की सफलता के बाद ही ये श्रीदेवी की वजह से वह अपनी दूसरी फिल्म बना पाई हैं।

sridevi- India TV Hindi
sridevi

मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक गौरी शिंदे इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिगं में व्यस्त हैं। उनकी इस फिल्म में आलिया भट्ट और शाहरुख खान मुख्य किरदार में नजर आएंगे। गौरी ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत वर्ष 2012 में आई श्रीदेवी की फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से की थी। इस फिल्म की सफलता के बाद ही गौरी को अपनी दूसरी फिल्म बनाने की हिम्मत आई है। हाल ही में उन्होंने फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आ चुकी श्रीदेवी के बारे में कहा, अभिनेत्री श्रीदेवी की वजह से वह अपनी दूसरी फिल्म बना पाई हैं।

इसे भी पढ़े:- क्या गौरी शिंदे की फिल्म में मेहमान कलाकार बने हैं किंग खान, जानिए सच्चाई

जाह्नवी के फिल्म डैब्यू पर श्रीदेवी ने किया खुलासा

गौरी ने वर्ष 2012 की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश के जरिए शानदार तरीके से फिल्म निर्देशन में अपना पहला कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने श्रीदेवी को मुख्य भूमिका में लिया था। गौरी ने हाल ही में अपनी दूसरी फिल्म की शूटिंग पूरी की है।

गौरी ने कहा कि श्रीदेवी ने ही उन्हें खुद पर यकीन करना सिखाया। गौरी ने ट्वीट किया, "आप हमेशा मेरा पहला प्यार रहेंगी। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है श्रीदेवी बोनी कपूर। आपने मुझे खुद में यकीन कराया और आपकी वजह से ही मैंने अपनी दूसरी फिल्म बनाई। शुक्रिया।" फिल्म 'सदमा' की स्टार अभिनेत्री श्रीदेवी ने गौरी को उनकी आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं दीं।

श्रीदेवी ने लिखा, "बहुत-बहुत शुक्रिया गौरी कि आपने मुझे मेरे बारे में एक बार फिर अच्छा महसूस कराया। मुझे यकीन है कि आपकी दूसरी फिल्म पहली से अच्छी होगी। ऑल द बेस्ट।"

गौरी की आगामी फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। फिलहाल इस फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। इसकी शूटिंग इस साल जनवरी में शुरू हुई थी। इसका निर्माण शाहरुख की रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, करण जौहर के धर्मा एंड होप प्रोडक्शन्स द्वारा किया गया है।

Latest Bollywood News