1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाह्नवी के फिल्म डैब्यू पर श्रीदेवी ने किया खुलासा

जाह्नवी के फिल्म डैब्यू पर श्रीदेवी ने किया खुलासा

 Written By: IANS
 Published : Sep 23, 2015 06:31 pm IST,  Updated : Sep 23, 2015 08:20 pm IST

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के जल्द ही फिल्मों में डैब्यू करने के बारे में खुलासा किया है। दरअसल कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि श्रीदेवी और निर्देशक

जाह्नवी के फिल्म...- India TV Hindi
जाह्नवी के फिल्म डैब्यू पर श्रीदेवी ने किया खुलासा

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी ने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के जल्द ही फिल्मों में डैब्यू करने के बारे में खुलासा किया है। दरअसल कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि श्रीदेवी और निर्देशक बॉनी कपूर की बेटी मलयालम फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ मलयालम फिल्मों के जाने माने अभिनेता दिलकेर सलमान होंगे।

लेकिन श्रीदेवी ने इन सभी बातों का खण्डन करते हुए कहा है कि जाह्नवी अभी अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगी। अफवाह थी कि दक्षिण भारत की फिल्मों के चर्चित निर्देशक एस.एस. राजामौली के पिता के.वी. विजेन्द्र प्रसाद ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी है और ये मलयालम, तमिल, तेलुगु और हिन्दी भाषा में बनाई जाएगी। लेकिन श्रीदेवी ने इन सभी अफवाहों पर अब विराम लगा दिया है। उन्होंने आईएएनएस को बताया “जाह्नवी ने अभी सिर्फ स्नातक की पढ़ाई ही पूरी की है। और अभी उसका पूरा ध्यान पढ़ाई में होना चाहिए। अभी उसने कोई भी फिल्म साइन नहीं की है। वह अभी छोटी है और उसके लिए अभिनय करना अभी बहुत ज्यादा जल्दबाजी होगी।“

इसे भी पढ़े:- सलमान के साथ श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी करेंगी फिल्म में डैब्यू

उन्होंने कहा कि किस्मत उनकी बेटी के कॅरियर का फैसला करेगी।

कुछ समय पहले ऐसी खबरें भी आई थीं कि जाह्नवी, करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डैब्यू करने वाली हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन